उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक घर में मंगलवार की सुबह उस वक्त बड़ा हड़कंप मच गया, जब दीवारों और फर्श से अचानक एक साथ सात सांप निकलने लगे। मुजफ्फराबाद क्षेत्र के ग्राम बड़ेढ़ी घोगू में हुई इस घटना से पूरा गांव दहशत में आ गया। परिवार के लोग अभी भी सहमे हुए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।READ ALSO:-Bijnor News: 3 राज्य, 70 रेलवे स्टेशन और 32 टीमें... 24 दिन बाद बिजनौर पुलिस का 'मिशन तलाश' सफल, लुधियाना से मिलीं कनक और फिरदौस
\r\n\r\n\r\n\r\n
एक के बाद एक निकले सात सांप
\r\n\r\nगांव के नेत्रपाल के मकान में मंगलवार की सुबह सबसे पहले एक सांप दिखाई दिया। परिवार ने चीखते हुए ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे ही थे कि तभी दीवार के एक हिस्से से दूसरा सांप सरकता हुआ बाहर आ गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, तीसरा, चौथा और फिर एक-एक कर सात सांप मकान के अलग-अलग कोनों से निकलकर परिसर में फैल गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जिस घर में इतने सारे सांप एक साथ निकल रहे हों, वहां का मंजर कैसा होगा, इसकी कल्पना करके ही रूह कांप जाती है। नेत्रपाल का परिवार इस घटना के बाद से ही दहशत में है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सपेरे ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
\r\n\r\nघर में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांपों के मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और नेत्रपाल के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तुरंत एक अनुभवी सपेरे को बुलाया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
सपेरे ने लगभग एक घंटे तक घर की दीवारों, फर्श और कोनों की गहन तलाशी ली। कड़ी मशक्कत के बाद उसने सातों सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। सपेरे ने बताया कि सभी सांपों को बिना किसी नुकसान के दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुराने सुराख से हुए थे दाखिल
\r\n\r\nसांपों के एक साथ निकलने के पीछे के कारण का पता लगाते हुए सपेरे ने बताया कि ये सांप फर्श के नीचे किसी पुराने सुराख या खोखले हिस्से में छिपे हुए थे। संभवतः मौसम में बदलाव या आसपास चल रहे निर्माण कार्य के कारण वे बाहर आ गए होंगे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने नेत्रपाल के परिवार को सलाह दी है कि वे तुरंत मकान की मरम्मत कराएं और संपूर्ण सफाई कराएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो
\r\n\r\n\r\n\r\n
सहारनपुर के बड़ेढ़ी घोगू गांव में एक घर से एक साथ सात सांप निकलने की यह घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। गनीमत रही कि समय रहते सपेरे को बुला लिया गया और उसने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और घर की दीवारों व फर्श में मौजूद पुराने सुराखों की अनदेखी न करने की चेतावनी देती है।
Sabse pehle comment karne wale banein.