यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाती हैं। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे शुरू होकर 11:45 बजे तक चलती है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होती है। परीक्षार्थियों को अपनी शिफ्ट के अनुसार समय का ध्यान रखना जरूरी है।

परीक्षा होने में अब चार महीने से भी कम वक्त बचा है। यह दौर तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में इंतजार करने के बजाय अभी से तैयारी तेज करने की जरूरत है।

upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर उपलब्ध

बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर उपलब्ध करा दिए हैं। छात्र इन्हें वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। तैयारी से जुड़ी सलाह में कहा जा रहा है कि रोज एक पेपर सॉल्व करना चाहिए। इससे यह पता चलेगा कि कौन सा चैप्टर कमजोर है।

कमजोर चैप्टर पर ज्यादा मेहनत

मॉडल पेपर हल करते समय जिन चैप्टर या विषयों में दिक्कत महसूस हो, उन पर अलग से समय देना चाहिए। जिन विषयों की तैयारी पूरी नहीं है, उन पर ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। इससे बचे हुए समय में प्राथमिकता तय करना आसान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा दो शिफ्ट में होती है, इसलिए तैयारी के दौरान सुबह और दोपहर दोनों समय पढ़ने की आदत बनाना फायदेमंद रहता है। मॉडल पेपर तय समय पर हल करने से लिखने की गति और सटीकता पर भी काम होता है।

अभ्यास के दौरान बार-बार होने वाली गलतियों को नोट करना चाहिए। इन्हीं गलतियों से पता चलता है कि किस टॉपिक पर रिवीजन ज्यादा जरूरी है। बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर की मदद से तैयारी की दिशा तय करना आसान हो जाता है।

छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे समय बर्बाद न करें और अभी से रोज अभ्यास शुरू करें। बचे हुए चार महीने तैयारी के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें