बागपत, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रविवार की रात शादी की खुशियां उस वक्त गहरे मातम में बदल गईं, जब चढ़त की रस्म शुरू होने से ठीक पहले दूल्हे की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से दोनों परिवारों और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।READ ALSO:-ही-मैन' के निधन से यूपी की सियासत में भी मातम: CM योगी बोले- अपूरणीय क्षति; अखिलेश-मायावती ने याद किया 'जमीन से जुड़ा' व्यक्तित्व
\r\n\r\n\r\n\r\n
जानकारी के अनुसार, मृतक दूल्हे की पहचान 25 वर्षीय सुबोध निवासी बिनौली गांव के रूप में हुई है, जो पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट थे। उनकी बारात सरूरपुरकलां गांव पहुंची थी और बारात स्वागत तथा नाश्ते की रस्म पूरी हो चुकी थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
तबीयत बिगड़ने पर हुआ हादसा
\r\n\r\nहादसा उस वक्त हुआ जब दूल्हा सुबोध राजपूत की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे खड़े होकर उल्टी कर रहे थे। उसी दौरान, दिल्ली की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुबोध सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
बाराती उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। बागपत दूल्हे की मौत की इस खबर से शादी के माहौल में अफरा-तफरी मच गई और खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
बारातियों को देर से मिली खबर
\r\n\r\nहादसे की खबर मिलते ही दुल्हन के घर और दूल्हे के घर दोनों जगह खुशियों का माहौल गम में डूब गया। अस्पताल पहुंचे कई बरातियों ने बताया कि बागपत दूल्हे की मौत होने की खबर काफी देर तक कई बारातियों को पता ही नहीं चली और वे चढ़त की तैयारी में खुशी मना रहे थे। जिन्हें मौत के बारे में बताया गया, उन्हें भी शुरू में विश्वास नहीं हुआ।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
\r\n\r\nघटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जांच अधिकारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि फरार ट्रक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
यूपी के बागपत में शादी की रस्मों से पहले ही दूल्हे सुबोध (25) की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर वह सड़क किनारे उल्टी कर रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। बागपत दूल्हे की मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Sabse pehle comment karne wale banein.