मुजफ्फरनगर/बिजनौर। दिल्ली से अपने घर बिजनौर लौट रहे एक परिवार के लिए सोमवार की सुबह काल बनकर आई। मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले पुल की रेलिंग से और फिर एक ट्रक से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक सदस्य जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। इस पूरी घटना का खौफनाक वीडियो पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।READ ALSO:-मेरठ में सनसनीखेज वारदात: ससुर पहुंचा थाने, बोला- 'पुत्रवधू को मार डाला', घर में लहूलुहान मिली महिला
\r\n\r\n\r\n\r\n
CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर
\r\n\r\nसामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होती है, पुल की रेलिंग से टकराती है और फिर घूमकर बिजनौर की ओर से आ रहे एक ट्रक के सामने आ जाती है। ट्रक चालक के पास संभलने का कोई मौका नहीं था और सीधी टक्कर हो गई। यह वीडियो दिल दहला देने वाला है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
\r\n\r\nबिजनौर की इंद्रलोक कॉलोनी के रहने वाले मयंक सोमवार सुबह अपनी पत्नी रिया, छोटे भाई लक्ष्य (28) और साली प्रियंका (25) के साथ दिल्ली से घर लौट रहे थे। कार को उनका भाई लक्ष्य चला रहा था। बिजनौर से महज 12 किलोमीटर पहले, रामराज क्षेत्र के देवल गांव के पास मध्यगंगनहर पुल पर अचानक लक्ष्य ने कार से नियंत्रण खो दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर लक्ष्य को नींद की झपकी आ गई थी, जो इस जानलेवा हादसे का कारण बनी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
एक के बाद एक थमीं तीन सांसें
\r\n\r\nटक्कर इतनी भयानक थी कि कार चला रहे लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और बिजनौर जिला अस्पताल भिजवाया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
- \r\n
- \r\n अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।\r\n \r\n
- \r\n गंभीर रूप से घायल रिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।\r\n \r\n
- \r\n मयंक की हालत भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।\r\n \r\n
\r\n\r\n
परिवार में मचा कोहराम
\r\n\r\nलक्ष्य और प्रियंका, दोनों दिल्ली में नौकरी करते थे और परिवार के साथ घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत ने उन्हें छीन लिया। क्षेत्राधिकारी जानसठ, यतेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›



Sabse pehle comment karne wale banein.