उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भौराकलां थाना क्षेत्र के ईआईटीआई भौराकलां स्थित एक शिव मंदिर में 81 वर्षीय पुजारी स्वामी देवानंद भारती की मंगलवार रात करीब 9 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

आवाज देकर बाहर बुलाया, फिर मार दी गोली जानकारी के मुताबिक, रात के समय मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने पहले पुजारी को आवाज देकर बुलाया। कुछ देर बाद ही पास के क्वार्टर में तैनात पीआरडी (PRD) जवान को गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। जब तक वह मौके पर पहुंचता, तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुके थे।

रिटायर्ड फौजी थे मृतक पुजारी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, एसएसपी सूरज कुमार राय और एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक स्वामी देवानंद भारती मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले थे और वह सेना से रिटायर्ड फौजी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकार पर शक, तीन टीमें जांच में जुटीं डीआईजी के अनुसार, शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावर पुजारी को पहले से जानता था। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। मौके से एक गोली बरामद हुई है, जो पुजारी के शरीर को पार कर गई थी।

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel

हत्याकांड के जल्द खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी (SOG) और स्थानीय थाना पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर किस रास्ते से आए और किधर भागे। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पुरानी रंजिश और हालिया विवादों के एंगल से भी मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें