गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में महिलाओं के खिलाफ एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। Ghaziabad Crime News के तहत ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने मां-बेटी को कार में अगवा कर छेड़छाड़ और महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में तसलीम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बारिश के दौरान मदद के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया था।

सिनेमा हॉल के पास से किया अगवा पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, यह घटना 8 सितंबर 2026 की है। पीड़िता अपनी बेटी के साथ पैदल घर लौट रही थी। लालबाग रोड पर मूवी मैजिक सिनेमा के पास अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में सवार हाजी सलमान, तसलीम और चालक नईम ने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। मदद करने के बजाय आरोपी उन्हें किसी सुनसान रास्ते की ओर ले गए।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

दुष्कर्म, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी शिकायत के अनुसार, गाड़ी में सवार लोगों ने मां-बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस का कहना है कि आरोपी हाजी सलमान पर बेटी के साथ अश्लील हरकत (छेड़छाड़) करने का आरोप है, जिसके चलते मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट भी लगाया गया है। वहीं, तसलीम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। वारदात के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में तसलीम ने कबूला अपना जुर्म शिकायत दर्ज होने के बाद ट्रॉनिका सिटी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने 24 अक्टूबर को इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी तसलीम (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वह खुशहाल पार्क में अल्फला मस्जिद के पास (दिल्ली-देहरादून हाईवे क्षेत्र) का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तसलीम ने बताया कि उस दिन हाजी सलमान के कहने पर ही दोनों महिलाओं को कार में बैठाया गया था। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की बात भी स्वीकार कर ली है। पुलिस अब इस मामले में शामिल हाजी सलमान और कार चालक नईम की भूमिका की जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें