🔍 Latest News
लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश : 15.59 मीटर ऊंची ‘ऑर्गन ऑफ होप’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
मुंबई के लालबाग में गणेशोत्सव के दौरान अंगदान को बढ़ावा देने के लिए 15.59 मीटर ऊंची फाइबरग्लास मूर्ति 'ऑर्गन ऑफ होप' का अनावरण किया गया। ग्लेनेईगल्स अस्पताल की इस पहल को 'अंगों की सबसे बड़ी फाइबरग्लास मूर्ति' के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

बिजनौर के नूरपुर में दबंगों का आतंक : घर में घुसकर युवक से मारपीट और पथराव, पीड़ित परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी
बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में दबंग पड़ोसियों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की और मकान पर पथराव किया। पीड़ित ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। शिकायत में महिलाओं द्वारा झूठे छेड़छाड़ केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज : बिजनौर में राजनैतिक दलों की मौजूदगी में शुरू हुई EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिजनौर में जिलाधिकारी जसजीत कौर की देखरेख और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) 17 सितंबर से शुरू कर दी गई है।

बिजनौर में 75 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया शहर : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा अभियान की भव्य शुरुआत
बिजनौर में संकल्प सेवा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 75 हजार 'आशीर्वाद के दीप' प्रज्वलित किए गए। गंगा बैराज पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर समेत अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 10 हजार दीप जलाकर भव्य गंगा आरती की गई।

बिजनौर : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 का शुभारंभ, डीएम जसजीत कौर ने 200 कारीगरों को बांटी निशुल्क टूलकिट
बिजनौर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 का शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने 200 कारीगरों को निशुल्क टूलकिट बांटी। इस नई योजना के तहत कामगारों को बिना गारंटी 10 लाख रुपये तक का लोन और 15% की सब्सिडी दी जाएगी।

बिजनौर के युवाओं के लिए खुशखबरी : 19 सितंबर को राजकीय आईटीआई नजीबाबाद में लगेगा वृहद रोजगार मेला, कई नामी कंपनियां होंगी शामिल
बिजनौर के नजीबाबाद स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में 19 सितंबर 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी संबंधित विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मेले में कई नामी निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी।

बिजनौर : डीएम ने की मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा, सभी 5 तहसीलों में होगा आपदा प्रबंधन का पूर्वाभ्यास

मेरठ SSP की सादगी ने जीता दिल : सूरजकुंड पार्क में जूते उतारकर नंगे पांव किया दीप प्रज्ज्वलन, धोती-कुर्ते में दिखा खास अंदाज
मेरठ के सूरजकुंड पार्क में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन समारोह में SSP बीबीजीटीएस मूर्ति का अलग ही अंदाज देखने को मिला। जहां अन्य अधिकारी जूते पहनकर दीप जला रहे थे, वहीं SSP ने नंगे पांव दीप प्रज्ज्वलित किया। उनका पारंपरिक धोती-कुर्ता परिधान भी चर्चा का विषय बना रहा।

देश में बदला मौसम का मिजाज : Himachal और Kashmir में सीजन की पहली बर्फबारी, UP-MP समेत 6 राज्यों में बारिश की चेतावनी
देश भर के Weather Update के अनुसार, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में समय से एक महीना पहले पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में बाढ़ से 50 लाख लोग प्रभावित हैं।

आगरा में हड़कंप : ताजमहल के पास स्थित ताज रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला विस्फोटक
आगरा में ताजमहल के पास स्थित ताज रिसॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 8 दिन में ब्लास्ट की चेतावनी के बाद पुलिस और बीडीएस (BDS) की टीम ने रिसॉर्ट को खाली कराकर सघन चेकिंग की। तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

मेरठ का सौरभ हत्याकांड : 30 सितंबर को आ सकता है अदालत का फैसला, हत्यारोपी मुस्कान और साहिल के लिए परिवार ने मांगी फांसी
मेरठ के सनसनीखेज सौरभ राजपूत (ब्लू ड्रम) हत्याकांड में जिला जज की अदालत में अंतिम बहस पूरी हो गई है। 30 सितंबर को मामले में फैसला आने की संभावना है। अभियोजन पक्ष ने सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के लिए मृत्युदंड की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: बिना थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल, जानें नए नियम की पूरी जानकारी
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार जल्द ही 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नियम लागू करने जा रही है। पेट्रोल पंप पर कैमरे नंबर प्लेट स्कैन करेंगे, और थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस न होने पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। IRDAI दिल्ली से इसका ट्रायल शुरू करेगा।

दिशा सालियान केस में नया मोड़ : पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और NCP (SP) नेता अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। उन्होंने दोनों नेताओं से उनके बयानों पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और हर्जाने के लिए 7 दिन का समय दिया है।

मेरठ में कपड़ा कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग : महिला के बुलाने पर गए युवक को लगीं 4 गोलियां, पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर में गुरुवार शाम कपड़ा कारोबारी अमीर अहमद उर्फ अली पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। महिला के बुलाने पर पहुंचे अली को 4 गोलियां लगी हैं। पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिजनौर में शर्मनाक घटना : स्योहारा में गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोप, नामजद आरोपी रोहित गिरफ्तार
बिजनौर के स्योहारा स्थित खलीलपुर गांव में गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की थी।
