🔍 Latest News
एलिवेट कैंपस आईपीओ : शिक्षा और छात्र आवास क्षेत्र की कंपनी एलिवेट कैंपस का ₹2,100 करोड़ का आईपीओ 23 सितंबर से खुलेगा
शिक्षा और छात्र आवास क्षेत्र की कंपनी एलिवेट कैंपस लिमिटेड का ₹2,100 करोड़ का आईपीओ 23 सितंबर 2026 से खुलेगा। निवेशक ₹343-₹362 के प्राइस बैंड पर न्यूनतम 41 शेयरों के लॉट के लिए 25 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं।

आईपीओ अपडेट : 22 सितंबर को खुलेगा Varmora Granito IPO, जानिए प्राइस बैंड और लॉट साइज समेत पूरी जानकारी
वर्मोरा ग्रैनिटो लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित Varmora Granito IPO 22 सितंबर 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹140 से ₹148 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इश्यू में ₹3,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ओएफएस शामिल है।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र : मेरठ में लंबित आवेदनों का पुरानी व्यवस्था से होगा निस्तारण, हजारों लोगों को मिली बड़ी राहत
मेरठ में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर काट रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। शासन ने दो साल से अधिक पुराने लंबित मामलों का निपटारा नई व्यवस्था लागू होने तक पुरानी प्रक्रिया के तहत ही करने का निर्देश दिया है।

मेरठ वासियों को राहत : पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अब थाने नहीं बुलाए जाएंगे आवेदक, पुलिस घर जाकर करेगी जांच
मेरठ के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने परतापुर थाने का निरीक्षण कर सख्त निर्देश दिए हैं कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदकों को थाने न बुलाया जाए। पुलिसकर्मी घर जाकर सत्यापन करें। साथ ही उन्होंने महिला संबंधी अपराधों और चुनाव पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा की।

खगोल विज्ञान : 19 सितंबर को मनाई जाएगी 'अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन रात्रि', चंद्रमा देखकर पाएं NASA का निःशुल्क प्रमाणपत्र
19 सितंबर 2026 को दुनिया भर में 'अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन रात्रि' मनाई जाएगी। नासा के इस निःशुल्क वैश्विक आयोजन में लोग घर बैठे या ऑनलाइन चंद्रमा का दीदार कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट से प्रतिभागिता का निःशुल्क प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

बिजनौर समाधान दिवस : डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में 19 सितंबर को तहसील में सुनी जाएंगी जनसमस्याएं
बिजनौर की तहसील में 19 सितंबर को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

नियमों में बदलाव : विदेश मंत्रालय ने बढ़ाए पासपोर्ट आवेदन शुल्क, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला वैधता नियम
विदेश मंत्रालय ने नए पासपोर्ट नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत वयस्कों और बच्चों के लिए सामान्य व तत्काल पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता अवधि और शुल्क में भी अहम बदलाव किए गए हैं।

ई-चालान के नए नियम : दिल्ली में गलत चालान को कोर्ट में चुनौती देने से पहले जमा करनी होगी 50% रकम, जानिए प्रक्रिया
दिल्ली में ई-चालान को कोर्ट में चुनौती देने की प्रक्रिया बदल गई है। अब वाहन चालकों को दिल्ली ट्रैफिक चालान के खिलाफ पहले समीक्षा अधिकारी से शिकायत करनी होगी। समीक्षा खारिज होने पर ही कोर्ट जाने का विकल्प मिलेगा, जिसके लिए चालान राशि का 50 फीसदी जमा करना अनिवार्य होगा।

बिजनौर दुष्कर्म मामला : महिला से रेप कर वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आईफोन भी किया बरामद
बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मंजीत नामक युवक को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईफोन बरामद कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।

RTO कार्यालय का निरीक्षण : अपर परिवहन आयुक्त ने मेरठ में की समीक्षा, End-of-Life वाहनों की जब्ती के सख्त निर्देश
अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) आरके विश्वकर्मा ने शुक्रवार को मेरठ आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मेरठ समेत चार जिलों में 'परिवर्तन योजना' और आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों की समीक्षा करते हुए ओवरएज वाहनों को जब्त कर स्क्रैप कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

मौसम अपडेट: 19 सितंबर को यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट; 80 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग (IMD) ने 19 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

यूपी फैमिली आईडी: 'एक परिवार, एक पहचान'... अब हर परिवार को मिलेगी 12 अंकों की यूनिक ID, जानें ऑनलाइन आवेदन का पूरा तरीका
उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक परिवार, एक पहचान' योजना के तहत राज्य के हर परिवार को 12 अंकों की यूनिक आईडी दी जा रही है। बिना राशन कार्ड वाले परिवार आधिकारिक पोर्टल familyid.up.gov.in पर आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

वाहवाही लूटने को जोरशोर से उद्घाटन, फिर जनता को भूल गए : बेगमपुल का नया शौचालय दो दिन बाद भी ताले में बंद, बाहर खुले में पेशाब करने को मजबूर लोग
मेरठ के बेगमपुल में 15 सितंबर को उद्घाटन हुआ नया सार्वजनिक शौचालय दो दिन बाद भी बंद है। सफाई कर्मचारी की व्यवस्था नहीं होने पर व्यापारी और आम लोग परेशान हैं।

मिशन 2027 की तैयारी : भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 21 सितंबर को करेंगे मेरठ और सहारनपुर का दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला पश्चिमी यूपी दौरा है। इस दौरान वे 71 विधानसभा सीटों के लिए संगठन की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मेरठ में iPhone 18 Series की धूम : लॉन्च होते ही ग्राहकों ने कराई एडवांस बुकिंग, स्टॉक का इंतजार
iPhone 18 Series की भारत में बिक्री शुरू होते ही मेरठ में भी नए मॉडल्स को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। गंगानगर में दो ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग कराई है।
