🔔
हर खबर का Alert पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले सीधे अपने फ़ोन/ब्राउज़र पर पाएं
📰
🔍

🔍 Latest News

मेरठ में गुंडागर्दी का आतंक : कैंटीन में युवती के साथ बैठे छात्र पर दौड़ा-दौड़ा कर बेल्ट और पंच से हमला, सिर फटा
मेरठ के विश्वविद्यालय परिसर में युवती के साथ बैठे बीए के छात्र निखिल कुमार पर तीन युवकों ने बेल्ट और पंच से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है और अस्पताल में टांके लगे हैं। पुलिस शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
मेरठ विश्वविद्यालय के बाहर छात्र पर हुए हमले की घटना का प्रतीकात्मक चित्र
बिजनौर : कंपोजिट विद्यालय सैदपुरी में बालिका अधिकार और साइबर सुरक्षा पर सेमिनार, छात्राओं को किया गया जागरूक
बिजनौर के ब्लॉक कोतवाली स्थित कंपोजिट विद्यालय सैदपुरी महेशचंद्र में इनर व्हील क्लब ऑफ धामपुर रॉयल ने बालिका अधिकार, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया। छात्राओं को गुड टच-बैड टच और स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सामग्री वितरित की गई।
बिजनौर के कंपोजिट विद्यालय सैदपुरी में बालिका अधिकार और साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट : 1 अक्टूबर से ई-केवाईसी (e-KYC) होगी अनिवार्य, नहीं कराने पर बंद हो जाएगी सिलेंडर की सब्सिडी
केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को 210 रुपये की गैस सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा, हालांकि उन्हें सिलेंडर बाजार दर पर मिलता रहेगा।
एलपीजी गैस सिलेंडर और मोबाइल एप से ई-केवाईसी की प्रक्रिया का प्रतीकात्मक चित्र
बिजनौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : IPS गौतम राय बने जिले के नए एसपी ग्रामीण, प्रकाश कुमार का कानपुर तबादला
उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बिजनौर में तैनात आईपीएस गौतम राय को जिले का नया एसपी ग्रामीण नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार का तबादला कानपुर नगर के अपर उपायुक्त के पद पर कर दिया गया है।
बिजनौर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी ग्रामीण) आईपीएस गौतम राय
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा : हरिद्वार से लौट रहे दिल्ली के 2 दोस्तों की मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार
मुजफ्फरनगर के रोहाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण सड़क हादसे में हरिद्वार से लौट रहे दिल्ली निवासी दो दोस्तों (CRPF जवान और ड्राइवर) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा : हरिद्वार से लौट रहे दिल्ली के 2 दोस्तों की मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार
गाजियाबाद में साइबर ठगी : स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 30 लाख की धोखाधड़ी, बीकॉम पास युवक गिरफ्तार
गाजियाबाद साइबर पुलिस ने स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले बीकॉम पास युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रेडिट कार्ड धारकों का डेटा चुराकर ऐप पर फर्जी ऑर्डर के जरिए पैसे सीधे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करता था।
गाजियाबाद में स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 30 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मेरठ: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को मिली जमानत, असलम पहलवान के घर फायरिंग का है आरोप
मेरठ में बसपा सरकार के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को अदालत ने फायरिंग मामले में जमानत दे दी है। भूरा पर सराय बहलीम इलाके में असलम पहलवान के घर पिस्टल लेकर फायरिंग करने का आरोप है। यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा
यूपी में भाजपा ने जारी की जिला प्रभारियों की लिस्ट : पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलों में जातीय समीकरणों पर जोर, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
यूपी भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सुरेश राणा, अशोक कटारिया और मोहित बेनिवाल जैसे कद्दावर नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने जाट, ठाकुर, दलित और वैश्य समीकरणों को साधने का प्रयास किया है।
यूपी में भाजपा ने जारी की जिला प्रभारियों की लिस्ट : पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलों में जातीय समीकरणों पर जोर, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
बिजनौर: 'संकल्प सेवा अभियान' के तहत कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी का उद्घाटन, पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा पर आधारित है आयोजन
बिजनौर कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 'संकल्प सेवा अभियान' के तहत भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। जिला पंचायत प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटा। यह प्रदर्शनी 17 अक्टूबर तक चलेगी।
बिजनौर न्यूज़, Bijnor News, Sankalp Seva Abhiyan, PM Modi, Jasjit Kaur, UP Latest News
बिजनौर समाधान दिवस : डीएम जसजीत कौर ने सुनी जनसमस्याएं, 22 में से 2 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
बिजनौर तहसील में शनिवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 22 शिकायतें आईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए हैं।
बिजनौर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम जसजीत कौर
दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का दबदबा: अध्यक्ष-सचिव समेत 3 पद जीते, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने 30 हजार से ज्यादा वोट लेकर VP सीट जीती
DUSU Election 2026 में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद जीते। निर्दलीय दीपांशु शौकीन 30,615 वोट के साथ उपाध्यक्ष बने।
DUSU Election Result 2026 में ABVP और निर्दलीय विजेता दीपांशु शौकीन
UPI और Digital Rupee में क्या फर्क है? क्या e₹ बन सकता है UPI का विकल्प, या दोनों साथ चलेंगे?
UPI और Digital Rupee दोनों से मोबाइल से भुगतान होता है, लेकिन दोनों एक नहीं हैं। जानिए e₹ क्या है, UPI से कैसे अलग है और क्या यह UPI का विकल्प बन सकता है।
UPI और Digital Rupee के बीच अंतर समझाता डिजिटल पेमेंट ग्राफिक
बिजनौर में ठगी का भंडाफोड़ : गैस कनेक्शन के बहाने युवती से जेवर और बाइक ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, 50 CCTV खंगालकर पहुंची पुलिस
बिजनौर के चांदपुर में गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर एक युवती से सोने के जेवर और बाइक ठगने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी को दबोचा। आरोपी पर पहले से 15 मुकदमे दर्ज हैं।
बिजनौर पुलिस की गिरफ्त में गैस कनेक्शन के नाम पर जेवर ठगने वाला शातिर आरोपी
बिजनौर: नूरपुर में विद्युत विभाग का 'महा डिस्कनेक्शन अभियान' शुरू, बिल जमा नहीं करने पर बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन, होगी FIR
बिजनौर के नूरपुर विद्युत वितरण खंड में बकाया बिल वसूली के लिए 'महा डिस्कनेक्शन अभियान' शुरू हो गया है। बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना नोटिस काटे जा रहे हैं। विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की सख्त चेतावनी भी दी है।
बिजनौर के नूरपुर में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ महा डिस्कनेक्शन अभियान की चेतावनी
बिजनौर के चर्चित हनी ट्रैप कांड में बड़ा खुलासा : पुलिस ने 5 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 12 लोग जा चुके हैं जेल
बिजनौर के चर्चित हनी ट्रैप मामले में नजीबाबाद और किरतपुर पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड बब्बू लंगड़ा पहले ही जेल में है। यह गिरोह झूठे केस में फंसाकर लोगों से मोटी रकम वसूलता था। अब तक कुल 12 लोग पकड़े गए हैं।
बिजनौर पुलिस लाइन में हनी ट्रैप मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक