🔍 Latest News
मेरठ में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या : मायके जाने को लेकर हुआ था विवाद, वारदात के बाद थाने पहुंचा पति, बोला- पत्नी को मारकर आया हूं
मेरठ के अब्दुल्लापुर गांव में पति ने पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। दोनों के बीच मायके जाने को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात के बाद आरोपी खुद भावनपुर थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी।

बिजनौर: अस्पताल के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और पिकअप बरामद

बिजनौर में चोरी और पुलिस पर हमले का खुलासा: 2 शातिर गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण और हथियार बरामद
बिजनौर पुलिस ने चोरी और पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बंद मकान से चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण, बैटरे और वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद हुआ है।

मेरठ में नितिन नबीन बोले: युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की ताकत भी; ‘रील नहीं, रियल जिंदगी जिएं’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में युवा संवाद किया। उन्होंने युवाओं से नशे और शॉर्टकट से दूर रहने, वास्तविक जीवन में लक्ष्य तय करने और राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

हाईकोर्ट बेंच की मांग : मेरठ में वकीलों और पुलिस के बीच टकराव, बस रोकी तो कमिश्नरी की ओर बढ़े अधिवक्ता
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग को लेकर मेरठ में सोमवार को अधिवक्ताओं और पुलिस-प्रशासन के बीच विवाद हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे वकीलों की बस रोके जाने के बाद अधिवक्ता कमिश्नरी की ओर बढ़ गए। अधिकारियों ने बातचीत के बाद प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।

बिजनौर में महिला की मौत: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय रंजु का शव; पति समेत 6 के खिलाफ शिकायत
बिजनौर में महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली देहात इलाके में 32 वर्षीय रंजु का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने पति समेत 6 लोगों पर पैसों के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी फरार हैं।

मेरठ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन : बोले – यूपी में पहले माफिया सरकार चलाता था, युवाओं के साथ होता था भेदभाव; कांग्रेस पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मेरठ में शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने मेरठ को 1857 की क्रांति की भूमि बताया और कहा कि पहले माफिया सरकार चलाते थे। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि पहले युवाओं के साथ भेदभाव होता था।

मेरठ में स्कूल सुरक्षा ऑडिट : खरखौदा के पीएम श्री विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
मेरठ के खरखौदा स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में यूपी सरकार के निर्देश पर स्कूल सुरक्षा ऑडिट किया गया। इस दौरान आपदा विशेषज्ञ मुकुंद वल्लभ शर्मा ने छात्रों और शिक्षकों को आकाशीय बिजली, सर्पदंश और भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव के अहम तरीके बताए।

मेरठ होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में वेंटिलेटर पर भर्ती तीसरे अभ्यर्थी सचिन ने तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान गंभीर रूप से बीमार पड़े शामली के सचिन कुमार (22) की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। भीषण गर्मी के बीच 4.8 किलोमीटर की दौड़ में अब तक तीन अभ्यर्थियों की जान जा चुकी है।

मेरठ में CM योगी बोले: 2017 से पहले यूपी के लोगों की कट्टा और बम से होती थी पहचान, BJP ने बदली छवि
मेरठ के शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने राजनीतिक संगठन, देश और उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था व विकास को लेकर अपनी सरकार और पार्टी का पक्ष रखा तथा सपा-कांग्रेस पर परिवारवाद और जातिवाद को लेकर निशाना साधा।

मेरठ में नितिन नबीन का शक्ति प्रदर्शन: 25 बुलडोजरों से फूलों की बारिश, युवाओं से बोले- ‘रील नहीं, रियल को जिएं’
भाजपा नेता नितिन नबीन और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। युवाओं को नशा और शॉर्टकट से बचने की सलाह दी गई। इस दौरान 25 बुलडोजरों और 5 क्विंटल फूलों से नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया।

यूपी में स्कूटर शेयरिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत : मुरादाबाद में मात्र ₹699 प्रतिमाह किराए पर मिलेगा ई-स्कूटर, जानें सभी फीचर्स और शर्तें
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राज्य का पहला ई-स्कूटर शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। शहरवासी मात्र ₹699 प्रति माह के किराए पर 70 किलोमीटर से अधिक रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चला सकेंगे।

18 साल के होते ही बनवाएं ये 5 जरूरी डॉक्यूमेंट्स : जानें पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी और आधार अपडेट की पूरी डिटेल
18 साल की उम्र पूरा होते ही युवाओं के लिए 5 प्रमुख दस्तावेज बनवाना बेहद जरूरी हो जाता है। इसमें पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी और आधार कार्ड अपडेट शामिल हैं। जानिए इन 18 साल की उम्र में जरूरी डॉक्यूमेंट्स का महत्व और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

चुनाव आयोग का SIR नोटिस विवाद : दिल्ली में केजरीवाल, जयशंकर और आडवाणी समेत दिग्गजों को EC का नोटिस, आयोग बोला- बिना सुनवाई नहीं कटेगा किसी का नाम
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अरविंद केजरीवाल, एस. जयशंकर और लालकृष्ण आडवाणी समेत करीब 33.1 लाख लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। चुनाव आयोग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह केवल डेटा सुधार प्रक्रिया है और बिना पक्ष सुने किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा।

मॉनसून की वापसी शुरू, दिल्ली-NCR से बारिश ने ली विदाई; 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें यूपी में कब थमेगा पानी
मॉनसून ने राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर से विदाई लेना शुरू कर दिया है, लेकिन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत 14 राज्यों में अभी भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण पूर्वी और मध्य भारत में झमाझम बारिश की संभावना है।
