बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की कई वारदातों और पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, दो बैटरे और पुलिस टीम पर हमले में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरी की कई घटनाओं के संबंध में जानकारी मिली है।
बालाजी धाम कॉलोनी में बंद मकान का तोड़ा था ताला
पुलिस के अनुसार 28-29 अगस्त की रात बालाजी धाम कॉलोनी में एक बंद मकान को निशाना बनाया गया था। आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, चांदी की पायल, बिजली फिटिंग का सामान, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। घटना के संबंध में कोतवाली शहर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
#BijnorPolice
थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 03 अभियोगो (चोरी व पुलिस टीम पर हमला) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये माल व घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया । #UPPolice pic.twitter.com/QzUonR7SvR— BIJNOR POLICE (@bijnorpolice) September 21, 2026
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
इसके अलावा ग्राम खारी में एक दुकान का ताला तोड़कर दो बैटरे, प्रिंटर और 4 हजार रुपये चोरी किए जाने का मामला भी सामने आया था।
पुलिस ने इन घटनाओं की जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 21 सितंबर को मुस्तफाबाद बायपास के पास से शावेज को गिरफ्तार किया।
#BijnorPolice
थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 03 अभियोगो (चोरी व पुलिस टीम पर हमला) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये माल व घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया । इस संबंध मे पुलिस अधीक्षक, नगर जनपद बिजनौर की बाइट ।
#UPPolice pic.twitter.com/dNdCbTTdQw— BIJNOR POLICE (@bijnorpolice) September 21, 2026
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →
शावेज के पास से आभूषण और चाकू बरामद
पुलिस के मुताबिक, शावेज के कब्जे से एक मंगलसूत्र, पुरुषों की एक अंगूठी, महिलाओं की एक अंगूठी और एक जोड़ी पाजेब बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस टीम पर हमले में इस्तेमाल किया गया एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में शावेज ने अपने भाई जावेद के साथ बालाजी धाम कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात बताई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब 20 दिन पहले आरटीओ गेट के पास स्थित एक दुकान से दो बैटरे और 4 हजार रुपये चोरी करने की बात भी पूछताछ में बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए बैटरे बरामद किए।
पूछताछ के आधार पर असलम भी गिरफ्तार
पुलिस ने शावेज से पूछताछ के आधार पर असलम को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के दो बैटरे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यह बात सामने आई कि शावेज और उसके भाई जावेद ने चोरी किए गए बैटरे असलम को बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और चोरी की अन्य घटनाओं में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस टीम पर हमले का भी मामला
मामले की जांच के दौरान 6 सितंबर को ग्राम गंज में पुलिस टीम पर हमला किए जाने की घटना भी सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, टीम पर ईंट-पत्थर और कांच की बोतलों के साथ धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात पुलिस ने बताई है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार शावेज के पास से बरामद चाकू इसी घटना में इस्तेमाल किया गया था। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर संबंधित मुकदमों में धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस चोरी की अन्य वारदातों और आरोपियों से जुड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.