नई दिल्ली। रोजगार या उच्च शिक्षा के सिलसिले में अपना घर छोड़कर दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए अक्सर गैस कनेक्शन लेना एक बड़ी चुनौती होती है। सबसे बड़ी समस्या लोकल एड्रेस प्रूफ (स्थानीय पते का प्रमाण) न होने की आती है। लेकिन अब ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) अपने 5 किलो वाले ‘छोटू’ (Chhotu) एलपीजी सिलेंडर पर एक बेहतरीन सुविधा लेकर आई है, जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।
बिना लोकल एड्रेस प्रूफ और सिक्योरिटी डिपॉजिट के कनेक्शन
इंडियन ऑयल का 'छोटू' 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर विशेष रूप से उन प्रवासी मजदूरों, छात्रों और छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जिनकी गैस की खपत कम है या जो बार-बार शहर बदलते हैं। इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि नया कनेक्शन लेने के लिए आपको किसी भी 'लोकल एड्रेस प्रूफ' की आवश्यकता नहीं होती है।
ग्राहक केवल अपना कोई भी वैध पहचान पत्र (Vaild ID Proof) जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड दिखाकर तुरंत यह गैस कनेक्शन ले सकते हैं। इसके अलावा, इस कनेक्शन के लिए कंपनी कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट भी नहीं लेती है।
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे सीधे 500 रुपये
इस योजना का सबसे आकर्षक पहलू इसकी बायबैक (Buyback) सुविधा है। अगर कोई ग्राहक अपनी पढ़ाई या नौकरी पूरी होने के बाद शहर छोड़ रहा है या उसे अब सिलेंडर की जरूरत नहीं है, तो वह इसे बिक्री केंद्र पर आसानी से वापस (Surrender) कर सकता है। आपने इस सिलेंडर का इस्तेमाल चाहे कितने भी दिन या महीने किया हो, इसे वापस करते ही आपको 500 रुपये की निश्चित बायबैक राशि तुरंत लौटा दी जाएगी।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
कहां से मिलेगा 'छोटू' सिलेंडर और क्या है डिलीवरी चार्ज?
इंडियन ऑयल ने इस छोटे सिलेंडर की पहुंच को बेहद आसान बना दिया है। ग्राहक इसे निम्नलिखित जगहों से खरीद या रिफिल करवा सकते हैं:
- इंडेन (Indane) डिस्ट्रीब्यूटरशिप के बड़े नेटवर्क से।
- इंडियन ऑयल (IOCL) के रिटेल पेट्रोल पंप आउटलेट्स से।
- आपके आस-पास की चुनिंदा किराना दुकानों और लोकल सुपरमार्केट्स से।
होम डिलीवरी की सुविधा: यदि ग्राहक बिक्री केंद्र पर नहीं जाना चाहते हैं, तो वे पॉइंट ऑफ सेल्स (PoS) के जरिए घर बैठे भी रिफिल मंगा सकते हैं। इसके लिए कंपनी की ओर से प्रति रिफिल 25 रुपये का मामूली अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज लिया जाता है।
यह सुविधा उन लाखों लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जिन्हें पारंपरिक गैस कनेक्शन लेने में कागजी कार्रवाई और भारी-भरकम डिपॉजिट का सामना करना पड़ता था।
Sabse pehle comment karne wale banein.