पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सीमा तनाव ने अब क्रिकेट जगत को भी प्रभावित किया है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए हवाई हमलों में 3 स्थानीय क्रिकेटरों सहित कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हृदय विदारक घटना के बाद, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान के साथ सभी क्रिकेट संबंध तत्काल प्रभाव से तोड़ने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत, अफगानी टीम नवंबर में होने वाली आगामी T20 Tri-Series में भी हिस्सा नहीं लेगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सीजफायर के बाद फिर हुए एयर स्ट्राइक
\r\n\r\nयह घटना तब हुई जब दोनों देशों ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए 48 घंटे के सीजफायर पर सहमति जताई थी। अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के उरगुन और बरमल जिलों में पाकिस्तान ने देर रात हवाई हमले किए। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पुष्टि की है कि हमले में 3 स्थानीय क्लब क्रिकेटर्स (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) और 5 अन्य नागरिकों की मौत हुई है। इसके अलावा, 7 क्रिकेटरों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्रिकेटरों का सफर:
\r\n\r\nये खिलाड़ी हाल ही में प्रांतीय राजधानी शाराना में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच में भाग लेने के बाद अपने घर उरगुन लौट रहे थे, जब उन्हें निशाना बनाया गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पाकिस्तान का दावा और अफगानिस्तान का इनकार
\r\n\r\nदोनों देशों ने हमले को लेकर अलग-अलग दावे पेश किए हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है। पाकिस्तान का कहना है कि यह हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और हाफिज गुल बहादुर ग्रुप के गढ़ों पर किया गया। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में हाफिज गुल बहादुर ग्रुप के 70 सदस्यों को मारा गया है, जिनमें कई शीर्ष कमांडर शामिल हैं।
\r\n\r\nअफगानिस्तान का रुख: AFG ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि हमले में निर्दोष नागरिक और खिलाड़ी मारे गए हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
ACB का कड़ा फैसला
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\nअफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पाकिस्तान के साथ सभी द्विपक्षीय संबंधों को रद्द करने का कड़ा फैसला लिया है।\r\n
\r\n\r\n
ACB का बयान:
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n"अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस दुखद घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करता है...हम पाकिस्तान के साथ आगामी टी20 ट्राई-नेशन सीरीज़ से हटने का निर्णय लेते हैं।"\r\n
\r\n\r\n
कप्तान राशिद खान:
\r\n\r\nAFG टी20 टीम के कप्तान और स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे 'बर्बर' और 'अनैतिक' बताया, और कहा कि इन हमलों में उन युवा क्रिकेटरों की जान चली गई, जो विश्व मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्रिकेट से राजनीति का बहिष्कार
\r\n\r\nअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बिरादरी और प्रशंसकों ने इस घटना पर दुख और गुस्सा व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर AFG क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले की व्यापक रूप से सराहना की जा रही है, क्योंकि यह एक राजनीतिक बयान है जिसे खेल के माध्यम से दिया गया है। AFG ने इस तरह पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
T20 Tri-Series रद्द
\r\n\r\nअफगानिस्तान के इस फैसले के कारण नवंबर में होने वाली पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ प्रस्तावित T20 Tri-Series अब रद्द हो सकती है। यह घटना दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंधों को और भी खराब करेगी और सीमा पर हिंसा बढ़ने की आशंका है।
Sabse pehle comment karne wale banein.