सहारनपुर: सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने का जुनून एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि वह 'रील' और 'रियल' जिंदगी का फर्क ही भूल गया। सहारनपुर के देवबंद इलाके में स्पाइडर-मैन का मुखौटा पहनकर बीच बाजार में महिलाओं के साथ उछल-कूद और अश्लील हरकतें करने वाले यूट्यूबर को एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया है।READ ALSO:-गोल्ड में रिकॉर्ड उछाल: पुष्य नक्षत्र से पहले सोना ₹2,244 महंगा होकर ₹1.23 लाख के पार, चांदी भी ₹1.52 लाख के ऐतिहासिक स्तर पर; जानें आगे का टारगेट और तेजी के 3 कारण
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मामला देवबंद थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर का है, जहां बंटी नाम का एक युवक सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाता था। खुद को जल्दी वायरल करने के चक्कर में बंटी ने एक अजीब और शर्मनाक रास्ता चुना। वह स्पाइडर-मैन का मुखौटा पहनकर सार्वजनिक जगहों, खासकर बाजारों में पहुंच जाता और वहां मौजूद महिलाओं और युवतियों को अपना निशाना बनाता।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या करता था 'रील वाला स्पाइडर-मैन'?
\r\n\r\n
पुलिस के अनुसार, आरोपी बंटी स्पाइडर-मैन की ड्रेस में अचानक राह चलती महिलाओं के पीछे पहुंचकर उछल-कूद करने लगता था। वह उन पर अश्लील फब्तियां कसता और उनकी प्रतिक्रिया को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता था। उसकी इन हरकतों से महिलाएं न सिर्फ असहज महसूस करती थीं, बल्कि काफी परेशान और डरी हुई भी थीं। जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने इसकी आलोचना की, तो पुलिस भी हरकत में आई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
एंटी रोमियो टीम ने रंगे हाथ दबोचा
\r\n\r\n
परेशान महिलाओं ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस और एंटी रोमियो टीम से की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया। रविवार को जब बंटी फिर से स्पाइडर-मैन का मुखौटा लगाकर गांव में महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था, तभी एंटी रोमियो टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
\r\n\r\n

 

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
\r\n\r\n
देवबंद थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी बंटी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "आरोपी की हरकतों से काफी महिलाएं परेशान थीं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।" इस कार्रवाई के बाद स्थानीय महिलाओं और युवतियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें