लखनऊ। अगर आप उत्तर प्रदेश में अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो इस दिवाली आपके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने त्योहारी सीजन में घर खरीदारों को बंपर तोहफा देते हुए अपनी "खरीदो घर" योजना लॉन्च की है। परिषद अपने 2000 से ज्यादा खाली पड़े फ्लैटों को बेचने के लिए ऐसे आकर्षक ऑफर लेकर आया है, जिन्हें नजरअंदाज करना लगभग नामुमकिन है।READ ALSO:-तेजस्वी के 'नौकरी वाले' वादे का X-Ray: 3.5 करोड़ नौकरी, 10 लाख करोड़ का सालाना बोझ... बिहार का खजाना देगा साथ?
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है आवास विकास का दिवाली धमाका ऑफर?
\r\n\r\n
अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई परिषद की बोर्ड बैठक में आम आदमी को राहत देने वाले कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। आवास आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ला के अनुसार, यह ऑफर विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    भारी छूट: अगर आप 60 दिनों के अंदर फ्लैट की पूरी कीमत चुकाते हैं, तो आपको 15% की भारी छूट मिलेगी। पहले यह छूट सिर्फ 5% थी। 90 दिनों में भुगतान करने पर 10% की छूट का प्रावधान है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    आधे दाम पर कब्जा: अब आपको घर की चाबी पाने के लिए पूरी रकम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ 50% भुगतान करते ही आपको फ्लैट का कब्जा दे दिया जाएगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    सस्ती EMI: बाकी बची 50% रकम आप अगले 10 वर्षों की आसान किश्तों में चुका सकते हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि इन किश्तों पर लगने वाली ब्याज दर को 11.50% से घटाकर सिर्फ 8.50% कर दिया गया है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    पहले आओ-पहले पाओ: फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा। परिषद का लक्ष्य दिवाली तक कम से कम 500 फ्लैट बेचने का है।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
लखनऊ की अटकी 'सरयू एनक्लेव' योजना को मिलेगी नई जान
\r\n\r\n
बोर्ड बैठक में लखनऊ की अवध विहार योजना में 2017 से अटके पड़े सरयू एनक्लेव प्रोजेक्ट को भी पटरी पर लाने का फैसला हुआ। मांग की कमी के चलते रुके इस प्रोजेक्ट के बाकी बचे टावरों को "जैसा है, जहां है" के आधार पर 319 करोड़ रुपये में नीलाम किया जाएगा। सफल बोली लगाने वाले को न केवल निर्माण पूरा करना होगा, बल्कि पहले से बुक हो चुके 27 फ्लैट मालिकों को सभी सुविधाएं भी देनी होंगी।
\r\n\r\n

 

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
\r\n\r\n
5 जिलों में नई योजनाओं को हरी झंडी
\r\n\r\n
परिषद ने भविष्य की योजनाओं पर भी मुहर लगाते हुए 5 जिलों में 5,502 करोड़ रुपये की नई आवासीय योजनाओं को मंजूरी दी है। साथ ही, सहारनपुर में एक नई योजना के लिए डिमांड सर्वे भी शुरू कर दिया गया है, जिससे हजारों नए प्लॉट और फ्लैट उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें