भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में एक स्वदेशी ऐप ने ऐसी धूम मचाई है कि व्हाट्सएप जैसी दिग्गज कंपनी की भी नींद उड़ सकती है। Zoho Corporation द्वारा बनाए गए मैसेजिंग ऐप Arattai ने मात्र 3 दिनों में 100 गुना की अकल्पनीय ट्रैफिक वृद्धि दर्ज की है। डेली नए यूजर्स की संख्या 3,000 से बढ़कर साढ़े तीन लाख तक पहुंच गई है, और यह ऐप एपल के ऐप स्टोर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है।READ ALSO:-गाजियाबाद: 'शराबी' M.Tech छात्र ने 50 लोगों की भीड़ को चीरकर भगाई कार, रामलीला में सो रहे 3 दुकानदारों को रौंदा
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
आंकड़ों की सुनामी: 3 दिन में 3000 से 3.5 लाख!
\r\n\r\n
इस तूफानी ग्रोथ की जानकारी Zoho के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। उन्होंने लिखा, "हमने केवल 3 दिनों में Arattai पर 100 गुना ट्रैफिक वृद्धि देखी है... यही है एक्सपोनेंशियल ग्रोथ का असर।" उन्होंने बताया कि अचानक आई इस सुनामी को संभालने के लिए कंपनी इमरजेंसी के आधार पर सर्वर क्षमता बढ़ा रही है। उनकी पूरी टीम दिन-रात काम कर रही है, क्योंकि यह ग्रोथ उनके नवंबर में होने वाले बड़े लॉन्च से काफी पहले आ गई है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
क्यों मचा है Arattai पर इतना बवाल?
\r\n\r\n
Arattai की लोकप्रियता में अचानक उछाल तब आया जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देशवासियों से स्वदेशी डिजिटल ऐप्स अपनाने की अपील की। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह ऐप 'WhatsApp Killer' और 'भारत का अपना मैसेजिंग ऐप' जैसे हैशटैग के साथ वायरल हो गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    Arattai का मतलब: तमिल भाषा में इसका मतलब है 'गपशप' या 'कैज़ुअल चैट'।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    सबसे बड़ा वादा: Zoho ने साफ किया है कि यह एक स्पायवेयर-फ्री, मेड-इन-इंडिया ऐप है और कंपनी कभी भी यूजर्स के डेटा को बेचकर पैसा नहीं कमाएगी। यही प्राइवेसी-फर्स्ट अप्रोच यूजर्स को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
फीचर्स में नहीं है किसी से कम
\r\n\r\n
Arattai में व्हाट्सएप जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। इसमें टेक्स्ट, फोटो-वीडियो शेयरिंग, एन्क्रिप्टेड ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, ग्रुप चैट और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या WhatsApp को दे पाएगा टक्कर?
\r\n\r\n
भारत में व्हाट्सएप के करीब 50 करोड़ यूजर्स हैं, जिसे चुनौती देना आसान नहीं है। Arattai की सफलता के रास्ते में कुछ तकनीकी चुनौतियां भी हैं, जैसे यूजर्स OTP में देरी और कॉल फेलियर की शिकायत कर रहे हैं। इसके अलावा, फिलहाल Arattai में सिर्फ कॉल्स ही एन्क्रिप्टेड हैं, चैट्स में अभी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नहीं है। जब तक यह crucial प्राइवेसी फीचर नहीं आता, तब तक Arattai एक मजबूत चैलेंजर तो रहेगा, लेकिन व्हाट्सएप का पूरी तरह से रिप्लेसमेंट नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें