ग्रेटर नोएडा। पढ़ाई और भविष्य की राह दिखाने वाले ग्रेटर नोएडा के एक निजी हॉस्टल में मंगलवार को एक खूनी वारदात ने सनसनी फैला दी। दो दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को गोली मार दी, जिसमें से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा दिया है।READ ALSO:-लखनऊ में 26 साल के रिकवरी एजेंट की बेरहमी से हत्या: ऑफिस में मिला खून से सना शव
\r\n\r\n\r\n\r\n
यह दिल दहला देने वाली वारदात नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में हुई। शाम के समय हॉस्टल के एक कमरे से गोली चलने और फिर किसी के कराहने की आवाजें सुनाई दीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत वार्डन को सूचना दी, जिसके बाद हॉस्टल के स्टाफ ने पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाकर बाल्कनी से अंदर देखा। कमरे के भीतर का दृश्य भयावह था - दो छात्र खून से लथपथ पड़े थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
लाश और लहूलुहान दोस्त मिला कमरे के अंदर
\r\n\r\nहॉस्टल स्टाफ ने आनन-फानन में बाल्कनी का शीशा तोड़कर कमरे को खोला। अंदर पहुंचते ही पता चला कि आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी का रहने वाला एमबीए छात्र दीपक कुमार (22) मृत पड़ा था। वहीं, उसके साथ रहने वाला दोस्त देवांश चौहान (23), जो कि आगरा का निवासी है, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल देवांश को इलाज के लिए तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस टीम (FSL) ने भी घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, 4 कारतूस और 2 खाली खोखे मिले हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
जांच में जुटी पुलिस
\r\n\r\nपुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों छात्र अच्छे दोस्त थे, लेकिन किसी अज्ञात कारण से उनके बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में उन्होंने एक-दूसरे पर गोली चला दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लाइसेंसी रिवॉल्वर किसका था और विवाद की असली वजह क्या थी। इस घटना ने एक बार फिर युवाओं के बीच बढ़ रही हिंसा और आक्रामकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.