मुंबई: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मुंबई पुलिस को आदेश दिया है कि वह अभिनेता रणबीर कपूर, आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के मेकर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ FIR दर्ज करे। यह आदेश शो में ई-सिगरेट के इस्तेमाल वाले सीन को लेकर दिया गया है, जिस पर 'इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019' का उल्लंघन करने का आरोप है।TRAD ALSO:-सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को नसीहत: सिविल और आपराधिक मामलों का अंतर समझें, वसूली के लिए गिरफ्तारी का दुरुपयोग ठीक नहीं
\r\n\r\n

 Ranbir Kapoor E Cigarette Case | Tobacco Smoking | रणबीर कपूर के खिलाफ केस  दर्ज करने का आदेश: आर्यन खान के शो में ई-सिगरेट वाले सीन को लेकर राष्ट्रीय  मानवाधिकार ...

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
विनय जोशी नामक व्यक्ति ने NHRC में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के सातवें एपिसोड में रणबीर कपूर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए, लेकिन इस दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य चेतावनी या डिस्क्लेमर नहीं दिया गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, NHRC ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी नोटिस भेजा है। आयोग ने मंत्रालय से ऐसे कंटेंट को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है, क्योंकि इस तरह के दृश्य युवा दर्शकों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। इसके अलावा, मुंबई पुलिस कमिश्नर को भी जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें ई-सिगरेट बनाने और आयात करने वाले लोगों की भूमिका की जांच करने को कहा गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
'इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019' क्या है?
\r\n\r\n
यह कानून भारत में ई-सिगरेट और इससे जुड़े सभी उपकरणों के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, ट्रांसपोर्ट, बिक्री, वितरण, स्टोरेज और विज्ञापन पर पूरी तरह से रोक लगाता है। इस एक्ट में ई-सिगरेट को इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम (ENDS), हीट-नॉट-बर्न प्रोडक्ट्स और ई-हुक्के जैसे उपकरणों के रूप में परिभाषित किया गया है। कानून का उल्लंघन करने पर जेल और जुर्माने की सजा का प्रावधान है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह कानून लोगों को इन उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से बचाने के लिए लाया गया था।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    परिभाषा: इस एक्ट में ई-सिगरेट को इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम (ENDS) और ई-हुक्के जैसे उपकरणों के रूप में परिभाषित किया गया है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    सजा का प्रावधान: इस कानून का उल्लंघन करने पर जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है। बार-बार उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान है।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
रणबीर कपूर ने आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के सातवें और आखिरी एपिसोड में कैमियो किया था, जिसमें वह धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस में सान्या (अन्या सिंह) से मिलते हैं और उससे वैप मांगकर स्मोक करते हैं। यह सीरीज रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें