लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। एक तरफ जहां मौसम विभाग ने आज, यानी मंगलवार को, प्रदेश के 40 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ लखनऊ, वाराणसी और मेरठ समेत कई शहरों में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जिसका असर आज से धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा।READ ALSO:-"अब डरना मना है!" - नूरपुर की बेटियों ने संभाली जागरूकता की कमान, पुलिस बनी 'शक्ति' की ढाल
\r\n\r\n\r\n\r\n
वाराणसी और मेरठ में राहत की बारिश उमस से बेहाल पूर्वांचल के लोगों के लिए मंगलवार की दोपहर राहत लेकर आई। वाराणसी और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा ही कुछ नजारा पश्चिमी यूपी के मेरठ में भी सोमवार को देखने को मिला, जहां दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने कई दिनों से जारी चिपचिपी गर्मी से निजात दिलाई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
लखनऊ का मौसम राजधानी लखनऊ में सोमवार को दोपहर बाद करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। आज मंगलवार को भी राजधानी में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इन 40 जिलों में रहें सावधान! मौसम विज्ञान विभाग ने आज प्रदेश के जिन 40 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, उनमें पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक के इलाके शामिल हैं। प्रमुख जिलों में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, कानपुर नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली शामिल हैं। इन इलाकों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक? मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। हालांकि, आज से इसका प्रभाव कम होने लगेगा, जिससे आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला थमेगा और मौसम धीरे-धीरे साफ होगा। दिलचस्प बात यह है कि भले ही पिछले 24 घंटों में बारिश सामान्य से कम दर्ज हुई हो, लेकिन 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच प्रदेश में सामान्य से 158% अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›



Sabse pehle comment karne wale banein.