उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। बिलारी पुलिस ने अलेहदादपुर देवा नगला गांव निवासी वीरपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी आशीष उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध प्रेम संबंध (Extra Marital Affair) में रोड़ा बनने पर सुनीता ने अपने प्रेमी से मिलकर पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।READ ALSO:-गाजियाबाद: गैंगस्टर पति ने लेडी गैंगस्टर पत्नी रूबी चौधरी की गोली मारकर हत्या की; 11 साल की बेटी बोली- 'पापा ने गोली मारकर कहा- चुप रहना'
\r\n\r\n\r\n\r\n
कत्ल की खूनी साजिश: आरोपी अंशु ने पुलिस पूछताछ में बताया कि धान की रोपाई की ठेकेदारी के दौरान उसकी मुलाकात सुनीता से हुई, और जल्द ही दोनों में अवैध संबंध बन गए। अंशु ने बताया कि सुनीता ने उससे जीवन भर साथ रहने की कसमें खाईं और कहा कि उनका साथ होना तभी संभव है जब पति वीरपाल रास्ते से हट जाए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n वारदात: सुनीता के साथ बनाई गई योजना के तहत, 12 अक्टूबर की आधी रात को लगभग 1 बजे अंशु वीरपाल के धान के खेत पर पहुंचा। उसने चारपाई पर सो रहे वीरपाल का तब तक गला दबाए रखा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं। हत्या के बाद अंशु ने वीरपाल पर लिहाफ ढका और सुनीता को जाकर वारदात की जानकारी दी।\r\n \r\n
\r\n\r\n
शर्मनाक रिश्ता और शक की शुरुआत: ग्रामीणों के अनुसार, हत्या के आरोपी अंशु और मृतक की पत्नी सुनीता आपस में नानी और धेवता के रिश्ते में थे और दोनों की उम्र में भी लगभग 12 साल का अंतर था।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
- \r\n
- \r\n पत्नी पर शक: वीरपाल का शव खेत में पड़ा मिलने पर जब ग्राम प्रधान पति ने पुलिस को सूचना देने को कहा, तो रोती हुई सुनीता ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद की। उसका कहना था कि पोस्टमार्टम होने पर 'मिट्टी खराब' होगी। सुनीता की इस जिद ने ही परिजनों और ग्रामीणों को उस पर शक करने के लिए मजबूर कर दिया।\r\n \r\n
\r\n\r\n
गिरफ्तारी का नाटकीय घटनाक्रम: शक गहराने पर सुनीता ने मंगलवार तड़के अपने मायके वालों को गांव बुलाया और उनके साथ भागने की कोशिश की। जैसे ही वह मायके पक्ष के रिश्तेदार की बाइक पर बैठकर निकली, ग्रामीणों ने शोर मचाकर उन्हें घेर लिया और पुलिस को सूचना देकर सुनीता को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने वीरपाल के भाई कुंवरपाल की तहरीर पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुरादाबाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.