Weather Update Today: उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी लगभग हो चुकी है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भले ही मानसूनी बारिश थम गई हो, लेकिन आगामी दो दिनों तक आंधी-तूफान और हल्की बारिश के कारण मौसम अचानक बिगड़ सकता है। लौटते मॉनसून और 'उत्तर-पूर्व मॉनसून' के सक्रिय होने के कारण देश के 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

​दिल्ली-NCR और यूपी में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में नवरात्रि और रामलीला आयोजनों के बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • ​दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: इन राज्यों में 15 अक्टूबर तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
  • ​उत्तर प्रदेश और राजस्थान: पश्चिमी यूपी (नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़) और पश्चिमी राजस्थान में 15 अक्टूबर तक तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान में 16 अक्टूबर तक मौसम बदला रहेगा।

​उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी से सर्दी की आहट

पहाड़ी राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ​जम्मू-कश्मीर: घाटी के सोपोर, कुलगाम, बांदीपोरा और बडगाम में बर्फबारी शुरू हो गई है। श्रीनगर और अनंतनाग में सर्दियों की आहट साफ महसूस की जा रही है।
  • ​उत्तराखंड: राज्य में 19 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बर्फबारी के कारण 'चारधाम यात्रा' में भी खलल पड़ा है।

​मध्य भारत: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलर्ट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से हालांकि मॉनसून विदा हो चुका है, लेकिन यहां भी मौसम का पलटवार देखने को मिल सकता है।

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
  • ​मध्य प्रदेश: पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, ग्वालियर और सतना रीजन में 16 से 19 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं।
  • ​छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र: छत्तीसगढ़ में 14 से 19 अक्टूबर तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इसी तरह महाराष्ट्र, विदर्भ (16-19 अक्टूबर), मराठवाड़ा और कोंकण-गोवा में भी छिटपुट बारिश की चेतावनी है।

​पूर्वी भारत: बिहार और झारखंड में बिजली गिरने की आशंका

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

  • ​बंगाल और ओडिशा: पश्चिम बंगाल में 14 से 18 अक्टूबर और ओडिशा में 14 से 19 अक्टूबर तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
  • ​बिहार-झारखंड और पूर्वोत्तर: बिहार और झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम) में 16-17 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। मणिपुर और मिजोरम में आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।

​दक्षिण प्रायद्वीप (Southern Peninsula) में 14 अक्टूबर से 'उत्तर-पूर्व मॉनसून' एक्टिव हो गया है, जिसके चलते 19 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें