लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे से दहल गई। सीतापुर हाईवे पर ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और 15 सवारियों से खचाखच भरी एक मारुति वैन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।READ ALSO:-बरेली पर योगी का प्रचंड प्रहार: "ये लातों के भूत हैं बातों से नहीं मानते, दुस्साहस करोगे तो पिटोगे... बिना मांगे जहन्नुम का टिकट कटवा देंगे"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह करीब 6 बजे बड़ी नहर मोड़ के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारुति वैन सीतापुर की ओर से आ रही थी, जबकि लखनऊ डिपो की रोडवेज बस लखीमपुर से सीतापुर जा रही थी। मोड़ पर दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में थे और अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से सीधे जा भिड़े। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
रफ्तार का कहर, वैन में फंसे रह गए लोग
\r\n\r\n
टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस से टकराने के बाद वैन करीब 10 फीट तक पीछे घिसटती चली गई। वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
वैन चला रहे पिपरिया निवासी सुनील समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है। मंजर इतना खौफनाक था कि बचाव कार्य में जुटे लोगों की भी रूह कांप गई।
\r\n\r\n

 Five people died and six seriously injured in horrific road accident in Lakhimpur Kheri

\r\n\r\n
ओवरलोडिंग बनी हादसे की बड़ी वजह
\r\n\r\n
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छोटी सी मारुति वैन में तीन बच्चों और कई महिलाओं समेत कुल 15 लोग सवार थे, जो इसे एक बड़े खतरे की ओर ले जा रहा था। हादसे में घनपुर नौरगाबाद के सलमान अली व उनकी पत्नी निशा, ईसानगर के सर्वेश कुमार, पढ़ुआ के शारदा प्रसाद, सैदापुर सडौंना के संजय यादव और पिपराकोठी की पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी हालत बेहद नाजुक बता रहे हैं, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
खीरी थाने के प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने बताया, "सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया था। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें