उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) जनपद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर का है, जहां रामायण (Ramayana) देखकर घर लौट रहे 30 वर्षीय विपिन कुमार की जान चली गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने एक दुकानदार पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस इसे भागने के दौरान बेहोश होकर गिरने का मामला बता रही है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
रामायण देखकर दोस्त के साथ लौट रहा था विपिन जानकारी के अनुसार, सुहागपुर निवासी 30 वर्षीय विपिन कुमार बीती रात पड़ोसी गांव मोहम्मदपुर सादा में प्रोजेक्टर पर चल रही रामायण देखने गया था। वह अपने एक साथी गजेंद्र के साथ वापस गांव लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे जब दोनों सुहागपुर गांव पहुंचे, तो विपिन का स्थानीय दुकानदार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶#BijnorPolice
थाना धामपुर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी धामपुर जनपद बिजनौर की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/rqvY7KEclJ— BIJNOR POLICE (@bijnorpolice) October 22, 2026
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →
परिजनों ने लगाया गला घोंटकर हत्या का आरोप मृतक विपिन के परिजनों और गांव वालों का सीधा आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार और उसके परिजनों ने विपिन की बेरहमी से पिटाई की और गला घोंटकर उसकी हत्या (Murder Allegation) कर दी। घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
'चोर-चोर के शोर' पर भागते समय हुआ बेहोश: पुलिस इस पूरे मामले पर पुलिस का अलग ही रुख है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) धामपुर, अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव में अचानक 'चोर-चोर' का शोर मचा था। यह शोर सुनकर विपिन और उसका साथी गजेंद्र घबराकर भागने लगे। भागते समय ही विपिन अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौत का सही कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। प्रधान पति जावेद अहमद और ग्रामीण अश्विनी ने भी घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Sabse pehle comment karne wale banein.