मेरठ, 29 सितंबर 2025: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन, यानी अष्टमी के पावन अवसर पर आज मेरठ का सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर नाथ महादेव व दुर्गा मंदिर, माँ अम्बे के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। यहाँ नवरात्रि के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं परंपरागत हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां दीं और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।READ ALSO:-सदियों की परंपरा ध्वस्त! इस दशहरे रावण नहीं, 11 'कातिल हसीनाओं' वाली शूर्पणखा जलेगी, मेरठ की मुस्कान का चेहरा भी शामिल
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह भव्य आयोजन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा जी ने इस अवसर पर बताया, "माँ अम्बे जी का यह पवित्र हवन कोई नई शुरुआत नहीं, बल्कि एक प्राचीन परंपरा है जिसका निर्वहन हमारा मंदिर सदियों से करता आ रहा है। यह हमारी आस्था और संस्कृति की धरोहर है।"
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पंडित दीपक शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हवन प्रारंभ किया गया। पवित्र अग्नि के प्रज्वलित होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें अनुभव सोनी, रविकुमार, दीपक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें