🔍 Latest News
मेरठ में मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट: जिलाधिकारी का बड़ा फैसला, शनिवार को 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, एडवाइजरी जारी
मेरठ में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए शनिवार, 26 सितंबर को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर आदेश जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी है।

2028 तक अंतरिक्ष में होगा भारत का अपना स्टेशन: गगनयान और चंद्रयान-4 को लेकर ISRO चीफ डॉ. वी नारायणन ने किए बड़े ऐलान
इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। गगनयान के पहले मानवरहित मिशन की तैयारी अंतिम चरण में है। भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के 2035 तक संचालन और 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है।

चक्रवात 'अर्नब' से यूपी में बेकाबू हुआ मौसम: 31 जिलों में कल स्कूल बंद, 52 में रेड अलर्ट और 32 में फ्लैश फ्लड का खतरा; सीएम योगी ने कहा- "अपनों का ख्याल रखें"
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश का दौर तेज रहा। IMD ने 26 सितंबर को पूर्वी यूपी में बहुत भारी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। प्रशासन ने फ्लैश फ्लड, जलभराव और आकाशीय बिजली को लेकर सतर्कता बढ़ाई है।

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात : खोड़ा में एक ही फंदे पर लटके मिले मां-बेटी के शव, पानी लेने गया था पति, पुलिस ने लिया हिरासत में
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में शुक्रवार शाम एक महिला और उसकी दो साल की मासूम बेटी के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। घटना के वक्त पति बाहर पानी लेने गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

मेरठ में सिपाही पर रेप का आरोप : स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बनाकर दी धमकी
मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र की किशोरी ने आगरा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय में शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ महिला थाना को सौंपी गई है। सिपाही की ओर से भी हनीट्रैप संबंधी शिकायत देने की बात पुलिस ने कही है।

मेरठ ध्वस्तीकरण विरोध : उल्देपुर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सरकार से नया कानून बनाने की मांग
मेरठ के उल्देपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए कानून बनाने या सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने उल्देपुर के अवैध निर्माणों की जांच और ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट डीपफेक मामला : पीएम मोदी के साथ महिला की AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीर पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट, CJP नेताओं पर FIR दर्ज
दिल्ली हाई कोर्ट डीपफेक मामला में पीएम मोदी के साथ महिला की एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने पर अदालत तत्काल सुनवाई के लिए तैयार हो गई है। पीड़िता ने सीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए पुलिस सुरक्षा और फोटो हटाने की मांग की है।

मुजफ्फरनगर में फर्जीवाड़े का खुलासा : बिना लाइसेंस घर में फर्जी आयुर्वेदिक कामोत्तेजक दवाइयां बनाने वाले 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद
मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन पुलिस ने इमरान कॉलोनी में बिना लाइसेंस आयुर्वेदिक दवाइयां और माजून तैयार कर बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दवाइयां, फर्जी लेबल, पैकेजिंग सामग्री और अन्य उत्पादों के साथ लैपटॉप व कंप्यूटर सिस्टम बरामद किए हैं।

बिजनौर में बिजली टीम से मारपीट का विरोध : जूनियर इंजीनियर्स संगठन का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना, एसपी ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन
बिजनौर में 18 सितंबर को बिजली चेकिंग के दौरान जेई और कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में विद्युत अभियंताओं में रोष है। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने धरना देकर एसपी से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

मुजफ्फरनगर में रोहन राठी हत्याकांड का खुलासा: टक्कर के बाद लौटे नाजिम-शावेज ने की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दोनों गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में 19 वर्षीय रोहन राठी की हत्या के मामले में पुलिस ने नाजिम और शावेज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से रोहन की R15 बाइक, मोबाइल, स्मार्टवॉच, कार और हथियार बरामद हुए हैं। परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए हैं।

मेरठ: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ-वाराणसी दौरा स्थगित, 25 और 28 सितंबर के कार्यक्रम टले; नई तारीख तय नहीं
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 25 सितंबर का मेरठ और 28 सितंबर का वाराणसी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मेरठ में ELC 2.0 और ECINET सम्मेलन के साथ Gen-Z संवाद होना था। आयोग के अनुसार निर्णय 21 सितंबर को लिया गया था और इसे अन्य कारणों से जोड़ा गया है।

बिजनौर में रविवार को खुलेंगे बैंक: 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र और ग्रामीण बैंकों में होगा कामकाज, 28 से 30 सितंबर हड़ताल
बिजनौर में 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह व्यवस्था 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को अतिरिक्त बैंकिंग सुविधा देने के लिए की गई है।

पोक्सो अधिनियम जागरूकता : बिजनौर में छात्रों के लिए विशेष अभियान शुरू, 1 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
बिजनौर में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्कूलों में पॉक्सो अधिनियम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगीना और हल्दौर में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को बाल यौन अपराधों से सुरक्षा, कानूनी प्रावधान, शिकायत प्रक्रिया और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट : सरकार ने 5-डे वर्किंग के वादे से किया इनकार, ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक
28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले 5-डे वर्किंग को लेकर सरकार और बैंक यूनियनों के दावे आमने-सामने हैं। वित्त मंत्रालय के सूत्र ने किसी सरकारी सहमति से इनकार किया है, जबकि यूनियनें मार्च 2024 के समझौते का हवाला दे रही हैं।

अर्नब चक्रवात का देशव्यापी कहर : यूपी के 50 शहरों में बारिश से फसलें तबाह, सिक्किम में लैंडस्लाइड से बहे 20 घर; 9 राज्यों में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी से उठे कमजोर पड़े 'अर्नब चक्रवात' के कारण उत्तर प्रदेश के 50 शहरों समेत देश के 9 राज्यों में झमाझम बारिश और तबाही का दौर जारी है। सिक्किम में भूस्खलन से 20 घर बह गए, जबकि ओडिशा में 10 हजार लोग विस्थापित हुए हैं।
