🔍 Latest News
मेरठ में कच्ची कॉलोनियों और पुराने वाहनों के मुद्दे पर भाकियू का प्रदर्शन: 28 सितंबर को MEDA-आरटीओ कार्यालय घेरने का ऐलान
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कच्ची कॉलोनियों में कार्रवाई और पुराने वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में 28 सितंबर को MEDA और आरटीओ कार्यालय घेरने का फैसला लिया है। कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचेंगे।

अब घर आकर डॉक्यूमेंट कलेक्ट करेंगे BLO : वोटर लिस्ट से 13.37 करोड़ नाम कटने के विवाद पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बेघरों के लिए लगेंगे स्पेशल कैंप
SIR की ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने या रिकॉर्ड में विसंगति मिलने पर BLO घर जाकर जरूरी दस्तावेज लेने और उन्हें अपलोड करने में मदद करेंगे। 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13.37 करोड़ नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हुए हैं।

चांदी (Silver) में फिर ऐतिहासिक तेजी के संकेत: दिवाली 2027 तक ₹4 लाख प्रति किलो के पार जा सकता है भाव, Silver ETF में निवेशकों ने झोंके करोड़ों रुपये
कमोडिटी बाजार में चांदी अब 'गरीबों का सोना' नहीं रही, बल्कि निवेशकों की पहली पसंद बन गई है। अगस्त 2026 में सिल्वर ईटीएफ में ₹1,271 करोड़ का बंपर निवेश इस बात का गवाह है। डॉलर की विनिमय दर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में $120 प्रति औंस का लक्ष्य और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में भारी औद्योगिक मांग के कारण चांदी में इस महातेजी का अनुमान लगाया जा रहा है।

इंस्टाग्राम का खतरनाक जाल: 16 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर कासगंज से बुलाया; मुजफ्फरनगर में 3 दिन बंधक बनाकर किया रेप, हत्या की साजिश रचते वक्त ऐसे बची जान
मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी ने एक युवक और उसके साथियों पर बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा है और कासगंज पुलिस से संपर्क किया है।

बिजनौर में भारी बारिश का अलर्ट, नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की नजर : रावली बांध से गंगा किनारे के गांवों तक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बिजनौर में भारी बारिश और गरज-चमक के अलर्ट के बीच प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। रावली बांध, खो और गंगा नदी के जलस्तर की स्थिति सामान्य मिली। चांदपुर में कुछ खेतों में बाढ़ का पानी है, लेकिन आबादी सुरक्षित है।

मेरठ में श्रीमद्भागवत कथा : ज्ञान और वैराग्य के बिना अधूरी है भक्ति, पितृ पक्ष में कथा श्रवण से मिलती है पितरों को सद्गति
मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित सुमित्रा सत्संग भवन में श्रीमद्भागवत पुराण कथा सप्ताह के दूसरे दिन नारद जी, भक्ति महारानी, गोकर्ण और धुंधकारी के प्रसंग सुनाए गए। कथा व्यास स्वामी अनन्तानंद सरस्वती ने पितृ पक्ष में भागवत श्रवण का महत्व बताया।

उत्तर प्रदेश में हवाई यात्रा का नया दौर: Megamax Aviation की 'Air Ayodhya' को केंद्र से मिली NOC; मेरठ समेत यूपी के छोटे शहरों में उड़ान की जगी बड़ी उम्मीद
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर अयोध्या को दी अनापत्ति मंजूरी। अब DGCA से 'एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट' (AOC) मिलते ही शुरू होगी कमर्शियल फ्लाइट्स की प्रक्रिया। Cessna Grand Caravan EX विमानों से होगी शुरुआत। जानें डॉ. भीमराव आंबेडकर एयरपोर्ट मेरठ और यूपी के अन्य शहरों के लिए इसके क्या हैं मायने।

उत्तराखंड में कुदरत का रेड अलर्ट: भारी बारिश के चलते चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, ट्रेकिंग पर भी पूर्ण प्रतिबंध
मौसम विभाग (IMD) ने 26 और 27 सितंबर के लिए पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन का रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा रोक दी गई है। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी शुरू।

खाकी फिर हुई दागदार: अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप, दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जेल भेजे गए आरोपी
हरियाणा से सोनीपत बुलाकर युवती को मेरठ और फिर अमरोहा ले जाया गया। उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर शराब पार्टी के बाद तीन वर्दीधारियों ने किया गैंगरेप। पीड़िता ने खुद गूगल से नंबर निकालकर पुलिस को दी सूचना। एसपी लाखन सिंह यादव ने किया सस्पेंड।

बिजनौर में महिला की हत्या का खुलासा: सगे चचेरे भाई ने लिव-इन के दबाव से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश, मां की हत्या के बाद 3 साल की बेटी का भी दबाया था गला, मृत समझकर भाग गया
बिजनौर के नूरपुर में महिला उषा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके रिश्ते के भाई नीरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। उसकी निशानदेही पर मुरादाबाद से महिला के डेढ़ साल के बेटे को बरामद किया गया।

'नो UPI डे' मनाने की खबरों का CAIT ने किया खंडन: कहा- हमारा विरोध से कोई लेना-देना नहीं; जानिए क्या है 0.4% UPI चार्ज का पूरा विवाद
पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया और न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर खबरें थीं कि देशभर के व्यापारी 2 अक्टूबर को UPI से पेमेंट नहीं लेंगे। अब राष्ट्रीय व्यापारी संगठन (CAIT) ने इसे अफवाह बताते हुए डिजिटल पेमेंट का समर्थन किया है। हालांकि, महाराष्ट्र के संगठन MACCIA ने कहा है कि 500 से ज्यादा संगठन विरोध में शामिल होंगे।

कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर हादसा : बारिश के दौरान पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही दंपती ने राइफल से शीशा तोड़कर बचाई जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 5 की जान
कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की फेंसिंग तोड़कर पलट गई। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत पांच लोग घायल हुए। सिपाही दंपती ने राइफल की मदद से शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।

मुजफ्फरनगर में एक स्कूटी पर छह सवार: मीनाक्षी चौक से नावल्टी तक वायरल वीडियो, ट्रैफिक निगरानी पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में एक स्कूटी पर छह लोगों के सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को मीनाक्षी चौक से नावल्टी चौक के बीच का बताया जा रहा है। नावल्टी चौक पर स्कूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के सामने से गुजरती दिख रही है।

मेरठ में सड़कों की गुणवत्ता पर सेंसर की नजर: क्या है Sensor Paver Machine, कैसे तय करती है डामर की मोटाई और सड़क की ढलान?
मेरठ में CM Grid योजना की सड़कों के निर्माण में पहली बार Sensor Paver Machine का इस्तेमाल हो रहा है। मशीन सेंसर और ऑटोमैटिक लेवलिंग सिस्टम से सड़क की मोटाई, लेवल और ढलान को तय मानकों के अनुसार रखने में मदद करती है।

धामपुर में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध: गांव के बाहर लगाया बोर्ड, लिखा- ‘सरकार सो रही है और जनता डूब रही है’
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के ढक्का करमचंद गांव में खेतों में जलभराव और अन्य समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने नहटौर रोड किनारे विरोध का बोर्ड लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि दो वर्षों से शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
