🔍 Latest News
चांदपुर में खाद की दुकान में चोरी : ग्राहक बनकर आए युवक-युवती ने दुकानदार को उलझाकर उड़ाए डेढ़ लाख रुपये
बिजनौर के जलीलपुर बाजार स्थित खाद विक्रय केंद्र से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। आरोप है कि बाइक सवार महिला और पुरुष ग्राहक बनकर पहुंचे थे। खाद तौलने के लिए कर्मचारी के अंदर जाते ही दोनों गल्ले से नकदी लेकर फरार हो गए।

मेरठ में लगातार 3 दिन बैंक बंद : 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल, रविवार को खुलेंगी शाखाएं, ग्राहकों को आ रहे मैसेज
सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश है, जबकि ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे।

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा : राजनगर एक्सटेंशन में 12वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, दो दिन पहले जीते थे रोप स्किपिंग में गोल्ड, पुलिस जांच जारी
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में 14 वर्षीय छात्रा प्राची राजपूत की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। प्राची कक्षा 9 की छात्रा थी और दो दिन पहले महाराष्ट्र में आयोजित सीबीएसई नेशनल रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी थी।

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत : वृंदावन आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर रसिक दुलारी का निधन, प्राइवेट पार्ट कटा मिला
वृंदावन में मशहूर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी (दीपक लोधी) की गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला है। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है।

बिजनौर में रिश्तों का कत्ल : गरीबी के कारण जिस रिश्तेदार को सौंपा नवजात, उसने ही पैसों के लालच में मासूम को बेचा, एसपी से लगाई गुहार
बिजनौर के नगीना क्षेत्र के नैनपुर गांव की शबनम ने आरोप लगाया है कि आर्थिक परेशानी के चलते रिश्तेदार को पालन-पोषण के लिए दिया गया उसका नवजात बच्चा अब गायब है। मां ने रिश्तेदार पर बच्चे को बेचने का आरोप लगाकर एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

बिजनौर एसपी का बड़ा एक्शन : ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन दरोगा लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
बिजनौर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। भगुवाला, बवनपुरा और किरतपुर कस्बा के इंचार्जों पर हुई इस सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

भारत में आज सोना-चांदी का भाव: 24K, 22K और 18K सोने की दरें जारी, जानें असली और नकली ज्वेलरी पहचानने के तरीके
भारत में आज 24K सोने का भाव ₹15,235 प्रति ग्राम और चांदी का भाव ₹2,32,745 प्रति किलोग्राम है। नई ज्वेलरी खरीदने से पहले 12 बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट्स, टैक्स का गणित और असली-नकली सोने-चांदी की पहचान के तरीके जरूर जान लें।

UN में नेतन्याहू का जोरदार भाषण: ईरान पर हमले को बताया ‘जरूरी फैसला’, वॉकआउट करने वालों को कहा ‘मोरल कायर’, पेजर दिखाकर पूछा- बीपर्स याद हैं ना
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि अगर ईरान को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं की जाती तो इजरायल और उसके सहयोगियों के सामने बड़ा खतरा पैदा हो सकता था।

26 सितंबर 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल: पूर्णिमा तिथि, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, भाग्यशाली अंक, रंग, दिशा और 12 राशियों की लकी टिप
आज 26 सितंबर 2026 शनिवार को भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा है। मेरठ के अनुसार पूर्णिमा रात 10:18 बजे तक रहेगी। सुबह 11:32 बजे तक पूर्वाभाद्रपद और फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, उपाय और सभी 12 राशियों का राशिफल।

'दृश्यम' का आखिरी राज़ खुलने को तैयार: 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लौटेगा विजय सालगांवकर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज बढ़ाएंगे रोमांच
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होगी। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म को फ्रेंचाइजी का अंतिम अध्याय बताया गया है।

एक साल बाद भी दिलों पर राज कर रहा है अनुव जैन का ‘अर्ज़ किया है’, Spotify India पर नंबर 1 पर पहुंचने वाला पहला कोक स्टूडियो ट्रैक बना
अनुव जैन और Lost Stories का ‘अर्ज़ किया है’ रिलीज के एक साल बाद भी Spotify India के चार्ट पर मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। 25 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार यह Spotify India Top Songs Chart में नंबर-1 पहुंचने वाला पहला Coke Studio Bharat ट्रैक बन गया है।

SME IPO की रेस में पेशवा व्हीट सबसे आगे: पहले ही दिन इश्यू हुआ फुल, QIB बुक 177 गुना पार, लगी ₹88 करोड़ की बंपर बोली
पेशवा व्हीट लिमिटेड के ₹53.52 करोड़ के SME IPO को पहले दिन मजबूत संस्थागत मांग मिली। QIB कैटेगरी में 49,200 शेयरों के मुकाबले 87.14 लाख शेयरों की बोली आई, जिससे यह हिस्सा करीब 177 गुना सब्सक्राइब हुआ।

उल्देपुर आंदोलन में धमकी भरे बयान की कड़ी निंदा,रविंद्र गुर्जर से जनता के सामने जवाब की मांग
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष और सपा नेता शैंकी वर्मा ने उल्देपुर आंदोलन में रविंद्र गुर्जर के अधिकारियों को लेकर दिए गए कथित धमकी भरे बयान की निंदा की। उन्होंने रविंद्र गुर्जर से आंदोलन की मांग और अधिकारियों को लेकर उनके दावों पर सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की।

भागवत कथा का शुभारंभ : मेरठ में वेदांत सत्संग समिति द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण शुरू, स्वामी अनंतानंद ने बताया महात्म्य
मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित सुमित्रा सत्संग भवन में पितृ पक्ष के अवसर पर वेदांत सत्संग समिति की ओर से श्रीमद्भागवत पुराण कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन महामंडलेश्वर स्वामी अनन्तानंद सरस्वती ने भागवत पुराण के महत्व पर प्रकाश डाला।

वेस्ट यूपी में मौसम का रौद्र रूप: भारी बारिश और आकाशीय बिजली के अलर्ट के बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में कल (शनिवार) स्कूल बंद
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और खराब मौसम के अलर्ट के बीच शनिवार, 26 सितंबर को मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर में 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
