मुंबई: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म, 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri) का धमाकेदार टीजर आज, 22 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन 'सत्य प्रेम की कथा' जैसी सफल फिल्म देने वाले समीर विध्वंस ने किया है। यह टीजर तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी टीजर में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के बीच मीठी नोकझोंक, रोमांस और सिज़लिंग केमिस्ट्री की झलक दिखाता है।READ ALSO:-मेरठ: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां गूंजी चीखें: शादी से 2 दिन पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत, जिम सप्लीमेंट बना काल?
\r\n\r\n\r\n\r\n
कार्तिक आर्यन की डैशिंग एंट्री और डायलॉग
\r\n\r\n1 मिनट 34 सेकंड का तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी टीजर मजेदार, रोमांटिक और थोड़ा शरारती अंदाज़ में पेश किया गया है। टीजर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के शानदार सिक्स पैक्स एब्स, स्लिम फेस कट और स्पाइक लुक के साथ होती है।
\r\n\r\nटीजर की पहली लाइन एक शानदार लाइफ मंत्र देती है: 'अगर आप अपना एक और हफ्ता जीने जा रहे हो तो, इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेस्ट हफ्ता बना दो'। इसके बाद कार्तिक आर्यन की दमदार आवाज आती है, जो आत्मविश्वास से लबरेज है: 'मलाइका से मलाला तक, उर्फी से लेकर कमला तक कोई भी इस मम्मा बॉय को हाथ से नहीं जाने देगी'। यह डायलॉग संकेत देता है कि फिल्म में कार्तिक का किरदार थोड़ा घमंडी और आकर्षक हो सकता है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
अनन्या पांडे की तलाश और नोकझोंक
\r\n\r\nकार्तिक की डैशिंग एंट्री के तुरंत बाद, अनन्या पांडे अपने रेड कॉस्ट्यूम में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं, जो फैंस को मदहोश करने के लिए काफी है। अनन्या अपने पहले डायलॉग में ही फिल्म का केंद्रीय विचार सामने रखती हैं: "मैं 2025 में 1990 की लव स्टोरी की तलाश में हूं।" यह लाइन बताती है कि फिल्म आधुनिक समय में पुराने जमाने के सच्चे प्यार की तलाश की कहानी है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
टीजर से पता चलता है कि कार्तिक और अनन्या किसी ट्रिप पर हैं और ना चाहते हुए भी बार-बार टकराते हैं। इसी दौरान दोनों के बीच हल्की-फुल्की मस्ती, तीखी नोकझोंक और लड़ाई भी होती है, जहां एक्टर फेमिनिज्म की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई देते हैं। तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी टीजर का आखिरी सीन युवाओं में प्यार की एक नई अलख जगाने का संकेत देता है, जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
फिल्म की रिलीज और प्रोडक्शन
\r\n\r\nइस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है और इसके निर्माता करण जौहर हैं। 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' आगामी 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
फिल्म को क्रिसमस पर इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि इससे ठीक पहले 5 दिसंबर को रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होगी, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर उनकी नई रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में कार्तिक और अनन्या पांडे के बीच ट्रिप पर हुई नोकझोंक और 2025 में 90s की लव स्टोरी की तलाश की झलक है। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.