Two Much With Kajol And Twinkle Trailer: बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेसेस काजोल और ट्विंकल खन्ना अब साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। दोनों अपने नए टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल‘ की मेजबानी करेंगी, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। करीब डेढ़ मिनट का यह ट्रेलर काफी मजेदार है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे शो को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।READ ALSO:-नफरत फैलाने की साजिश नाकाम: मेरठ में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला नदीम गिरफ्तार, भेजा गया जेल
\r\n\r\n\r\n\r\n
ये दिग्गज बनेंगे शो के मेहमान
\r\n\r\nयह शो एक टॉक शो है जहां सेलिब्रिटी मेहमानों से दिलचस्प सवाल-जवाब का सिलसिला चलेगा और उनके कई सीक्रेट्स भी उजागर होंगे। ट्रेलर में शो के कुछ हाई-प्रोफाइल मेहमानों की झलक दिखाई गई है। इनमें सलमान खान-आमिर खान, चंकी पांडे-गोविंदा, जान्हवी कपूर-करण जौहर, वरुण धवन-आलिया भट्ट और विकी कौशल-कृति सेनन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन जोड़ियों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए एक खास अनुभव होगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n
ओटीटी पर हर गुरुवार मिलेगा दोगुना एंटरटेनमेंट
\r\n\r\n‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल‘ टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा। प्राइम वीडियो इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेलर जारी किया है, जिससे साफ है कि यह शो इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। यह शो हर गुरुवार को दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि इस शो का निर्देशन अरुण शेषकुमार ने किया है, जिन्होंने मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भी निर्देशन किया है।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
क्या दिखेंगे अक्षय और अजय?
\r\n\r\nट्रेलर देखने के बाद कई फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या इस शो में अक्षय कुमार और अजय देवगन भी नजर आएंगे या नहीं? चूंकि ट्विंकल खन्ना और काजोल क्रमश: अक्षय और अजय की पत्नियां हैं, इसलिए फैंस को उनसे भी शो में आने की उम्मीद है। हालांकि, ट्रेलर में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों दिग्गज एक्टर अपनी पत्नियों के शो में मेहमान के रूप में शिरकत करते हैं या नहीं।
Sabse pehle comment karne wale banein.