नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 (T1) और टर्मिनल-3 (T3) के बीच की दूरी, जो यात्रियों के लिए एक बड़ी असुविधा थी, जल्द ही मेट्रो सेवा के जरिए खत्म होने वाली है। इस कदम के बाद यात्रियों को एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल जाने के लिए टैक्सी या कैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।READ ALDO:-अंडरगारमेंट में छिपा रखे थे 1Kg सोने के 6 बिस्किट, IGI एयरपोर्ट पर 'हाव-भाव' ने पकड़वा दी यांगून से आई महिला
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
T1 और T3 की दूरी थी बड़ी समस्या वर्तमान में, दिल्ली एयरपोर्ट के तीन टर्मिनलों में से T2 और T3 तो एक-दूसरे के बिल्कुल पास हैं, लेकिन T1 इनसे कई किलोमीटर दूर स्थित है। इस दूरी की वजह से यात्रियों को, खासकर उन लोगों को जिन्हें एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल पर ट्रांजिट फ्लाइट पकड़नी होती है, काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
एरोसिटी पर बनेगा इंटीग्रेटेड स्टेशन डीआईएएल (DIAL) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विदेह कुमार जयपुरियार ने इस योजना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एरोसिटी और T1 के बीच संपर्क सुनिश्चित करने के लिए एक नया 'इकीकृत मेट्रो स्टेशन' (Integrated Metro Station) बनाया जाएगा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
जयपुरियार के मुताबिक, पहले योजना थी कि गोल्डन लाइन (Golden Line) सिर्फ एरोसिटी तक ही आएगी, लेकिन अब इस योजना में बदलाव किया गया है। नए फैसले के तहत, गोल्डन लाइन को T1 तक बढ़ाया जाएगा।
\r\n\r\n

 

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
\r\n\r\n
यात्रियों को कैसे होगा फायदा? इस नई योजना के तहत, एरोसिटी में एक बड़ा इंटीग्रेटेड स्टेशन विकसित किया जा रहा है। यह स्टेशन यात्रियों को दो लाइनों का सीधा कनेक्शन देगा:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  1. \r\n
    गोल्डन लाइन: जो यात्रियों को T1 से सीधे एरोसिटी स्टेशन तक लाएगी।
    \r\n
  2. \r\n
  3. \r\n
    एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन: जो पहले से ही एरोसिटी पर मौजूद है।
    \r\n
  4. \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इसका मतलब है कि यात्री अब T1 से मेट्रो में बैठकर सीधे एरोसिटी पहुंचेंगे और वहीं से बिना स्टेशन से बाहर निकले, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पकड़कर T3 या दिल्ली के अन्य हिस्सों (जैसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन) तक बिना रुकावट पहुंच सकेंगे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
देश का पहला एयरपोर्ट, जो पूरा मेट्रो से जुड़ेगा इस प्रोजेक्ट पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और DIAL मिलकर काम कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कनेक्टिविटी अगले कुछ वर्षों में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। इस नई मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद, IGI एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा हवाई अड्डा बन जाएगा, जिसके सभी टर्मिनल सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़े होंगे, जो दिल्ली एयरपोर्ट की आधुनिकता और यात्री सुविधा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें