नई दिल्ली/गाजियाबाद। मानसून की विदाई के बाद भी उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न जारी है। इस हफ्ते सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान इतना गिर गया है कि लोगों ने अक्टूबर में ही हल्की ठंड महसूस करनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, क्योंकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असली असर अब मैदानी इलाकों में दिखना शुरू होगा।READ ALSO:-गाजियाबाद में 'सड़क पर संग्राम': कपड़े खरीदने के विवाद में चले लात-घूंसे, बाजार बना जंग का मैदान, VIDEO वायरल
\r\n\r\n\r\n\r\n
सोमवार की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
\r\n\r\nइस हफ्ते की शुरुआत यानी 6 अक्टूबर (सोमवार) को दिल्ली-एनसीआर में हुई तेज बारिश ने मौसम का पूरा गणित ही बदल दिया। दिनभर छाए रहे काले बादलों और बारिश ने कई इलाकों में जलभराव तो किया ही, साथ ही पारे को भी कई डिग्री नीचे गिरा दिया। मंगलवार को भी पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में बरसात हुई, जिससे ठंडक और बढ़ गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\nDaily Weather Briefing English (08.10.2025)
\r\n— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 8, 2025
\r\n
\r\nIncrease in rainfall activity with isolated heavy falls likely over South Peninsular India for next 4-5 days.
\r\n
\r\nYouTube : https://t.co/em1IViJrjX
\r\nFacebook : https://t.co/lC8NKl137R pic.twitter.com/LkP4X85CsZ
\r\n\r\n
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठंडी हवाएं
\r\n\r\nमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस ठंडक की असली वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहां से आ रही 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली बर्फीली हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के मैदानी इलाकों को ठंडा कर रही हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
IMD का अलर्ट: इन राज्यों में गुरुवार-शुCRवार को फिर बारिश
\r\n\r\nभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राहत की उम्मीद फिलहाल नहीं है। विभाग ने गुरुवार (9 अक्टूबर) और शुक्रवार (10 अक्टूबर) को कुछ राज्यों में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
वीकेंड पर भी राहत नहीं, क्यों बदला मौसम का पैटर्न?
\r\n\r\nIMD का अनुमान है कि इस वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर भी एनसीआर के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे मौसम और सुहाना हो जाएगा। मौसम में इस अप्रत्याशित बदलाव का कारण एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है। आमतौर पर मानसून के बाद पश्चिमी विक्षोभ इतने सक्रिय नहीं होते, लेकिन इस बार इसके प्रभाव से बेमौसम बारिश और समय से पहले ठंड का दौर देखने को मिल रहा है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›



Sabse pehle comment karne wale banein.