उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बिजनौर जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) की संगठनात्मक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। पार्टी का मुख्य फोकस जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और हर एक बूथ को मजबूत बनाने पर है। नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी के कैंप कार्यालय पर इसी सिलसिले में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में सपा के जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कार्यकर्ताओं को बांटे गए पहचान पत्र पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने, उनकी जिम्मेदारी तय करने और संगठन में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से बैठक के दौरान एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत नूरपुर विधानसभा के विभिन्न पदाधिकारियों और बूथ स्तर से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी के पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए। विधायक राम अवतार सैनी ने इस पहल के बारे में बताते हुए कहा कि संगठन में जागरूकता लाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि नूरपुर क्षेत्र में अब तक 3000 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र वितरित किए जा चुके हैं। कार्ड मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
@Shakeel57767846 बिजनौर के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने 2027 के चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। विधायक राम अवतार सैनी और जिलाध्यक्ष हनी फैसल के नेतृत्व में 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र बांटे गए और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। pic.twitter.com/yQg5b8A98S
— MK Vashisth (@vadhisth) September 18, 2026
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →
2027 के लिए बूथ कमेटियों पर फोकस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी मुस्तैदी और नई ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नूरपुर विधानसभा में विधायक राम अवतार सैनी के नेतृत्व में जो पहचान पत्र वितरण का कार्य चल रहा है, वह बूथ कमेटियों को मजबूत करने का एक अहम हिस्सा है। जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का एक-एक सिपाही चुनावी तैयारियों में पूरी तरह से जुटा हुआ है और जनता का भरपूर समर्थन पार्टी को मिल रहा है।
प्रमुख नेताओं की मौजूदगी और एकजुटता का संकल्प इस अहम बैठक में नूरपुर विधानसभा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को और अधिक धारदार बनाने तथा बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष वाजिद मंसूरी, सिराजुद्दीन, वीरेंद्र यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी और जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sabse pehle comment karne wale banein.