उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद स्थित धामपुर (Dhampur) नगर में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के शुभ अवसर पर पूरी आस्था और भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। नगर के प्रतिष्ठित श्री राधा कृष्ण मंदिर में लगातार 9वें वर्ष 251 कन्याओं का भव्य चरण पूजन हुआ। यह धार्मिक आयोजन 'श्री राधा कृष्ण मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत)' की कमेटी और धामपुर के स्थानीय नागरिकों के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शारदीय नवरात्रि के समापन पर नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व होता है, इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए धामपुर में यह आयोजन भव्य रूप में मनाया गया।

गणमान्य अतिथियों ने लिया कन्याओं का आशीर्वाद इस पावन अवसर पर नगर और क्षेत्र के कई प्रमुख अतिथियों ने माता स्वरूप कन्याओं के चरण पखारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. आदित्य अग्रवाल, शेरकोट से सूची शर्मा और धामपुर के पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व विधायक और उज्ज्वला योजना के जिलाध्यक्ष डॉ. इंद्रदेव सिंह, ट्रांसपोर्टर सन्नी छाबड़ा और प्रसिद्ध उद्योगपति अतुल गुप्ता ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

आयोजन समिति और स्थानीय नागरिकों का रहा विशेष योगदान 251 कन्याओं के इस विशाल पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर ट्रस्ट की कार्यकारिणी और सहयोगियों का अथक प्रयास रहा। व्यवस्था की पूरी कमान श्री राधा कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष अनिल शर्मा (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष क्षेत्रपाल सैनी और महासचिव अनिल कुमार शर्मा (इंजीनियर) ने संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवचेतन शर्मा, संदीप शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, पीएनबी के विनोद शर्मा, डॉ. जितेंद्र कौशिक, अमित शर्मा, उमाशंकर एडवोकेट, सीताराम शर्मा, शिवा जोशी और वंश शर्मा का भी सक्रिय सहयोग रहा। इसके साथ ही विवेक शर्मा 'मोनू', हर्ष राणा, अनिल शर्मा 'अनिल', पंडित परितोष शास्त्री, सोमगिरि महाराज, कपिल तुली, अमरीश अग्रवाल, संदीप शर्मा (हलवाई) और आर्यन दीक्षित आदि के संयुक्त प्रयासों से यह महानवमी कन्या पूजन पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें