शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर: 
\r\n\r\n
बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब मंच पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
जानकारी के अनुसार, अम्हेड़ा गांव में उर्स का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने को लेकर दो पक्षों के लोगों में बहस छिड़ गई। देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
छह लोग गंभीर घायल, वीडियो वायरल
\r\n\r\n
इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल छह लोग लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद, विवाद के दौरान मची अफरा-तफरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग इधर-उधर भागते और तनाव का माहौल दिखाई दे रहा है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो का भी संज्ञान लेकर उपद्रवियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें