बिजनौर के हल्दौर में देर रात हुए खूनी संघर्ष में युवक अभिषेक की मौत, फौजी भाई हिमांशु गंभीर घायल। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर मुरादाबाद रोड जाम कर दिया।
Published at : 09 Oct 2025, 06:01 AM
Updated at : 11 Sep 2026, 06:02 PM
"Brutality in Bijnor: Man Beaten to Death, Soldier Brother Critically Injured; Protest Erupts with Road Block"
देर रात ढाबे पर खूनी खेल घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे हल्दौर के एक ढाबे के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ सन्नी और उनके चचेरे भाई हिमांशु पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।
छुट्टी पर आया था फौजी, जिंदगी और मौत से जंग हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु भारतीय सेना में जवान हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश के बबीना में तैनात हैं। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। उन्हें तत्काल गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
सड़क पर इंसाफ की मांग: शव रखकर लगाया जाम घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हत्याकांड से गुस्साए मृतक अभिषेक के परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने आज सुबह बाल किशनपुर चौराहे पर अभिषेक का शव रखकर मुरादाबाद जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की बस एक ही मांग है - अभिषेक के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
मौके पर भारी पुलिस बल, अधिकारीयों की समझाइश सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह और सीओ गौतम राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी आक्रोशित भीड़ को शांत कराने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी तक हटने को तैयार नहीं हैं। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मृतक अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, और इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Sabse pehle comment karne wale banein.