बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक आदमखोर गुलदार ने 20 वर्षीय युवती पर हमला कर उसे जंगल में खींच ले गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।READ ALSO:-मेरठ: सपा पार्षद और भाजपा नेता में जमकर मारपीट, पार्षद ने लगाया 'वायरल वीडियो पर लाइव' आने से रोकने का आरोप; पुलिस ने दोनों का चालान किया
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मामला नहटौर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर नन्हेड़ा का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी योगेश अपनी 20 वर्षीय पुत्री साक्षी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार को जंगल में अपने खेत पर काम कर रहे थे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शौच के लिए गई थी युवती, तभी हुआ हमला बताया जा रहा है कि काम करने के दौरान ही साक्षी शौच के लिए पास ही स्थित नहर के किनारे चली गई। परिवार वाले खेत में काम करते रहे। इसी दौरान, गन्ने के खेतों में छिपे बैठे एक गुलदार ने साक्षी पर झपट्टा मार दिया। इससे पहले कि युवती कुछ समझ पाती या शोर मचा पाती, गुलदार उसे दबोचकर घसीटते हुए गन्ने के खेतों में ले गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
परिवार में मचा कोहराम, तलाश जारी जब काफी देर तक साक्षी वापस नहीं लौटी, तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। नहर किनारे उन्हें संघर्ष के निशान और खून के धब्बे दिखाई दिए, जिससे उनके होश उड़ गए।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
युवती को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही नहटौर थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस और ग्रामीण गन्ने के खेतों में युवती की तलाश के लिए सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें