शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौरI बिजनौर: बिजनौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मछली पकड़ने गया एक युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में माला नदी में लापता हो गया है। युवक के पानी में डूबने की आशंका के चलते पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में हड़कंप की स्थिति है।READ ALSO:-बिजनौर: परदेस में 'मौत'! पेड़ से लटका मिला बिहार के मजदूर का शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
दोस्तों के साथ शिकार, रहस्यमयी हालात में गुमशुदगी
\r\n\r\n
मामला थाना कोतवाली शहर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गांव किशनपुर का रहने वाला एक युवक आज अपने एक साथी के साथ बिजनौर की माला नदी पर मछली का शिकार करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जब उसका साथी किसी काम से कुछ पल के लिए वहां से हटा, तभी युवक रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जब साथी वापस लौटा तो उसने युवक को वहां नहीं पाया। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो उसने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर
\r\n\r\n
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली शहर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के साथियों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी ली। युवक के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। गोताखोरों की टीम नदी के उस हिस्से को खंगाल रही है, जहाँ युवक आखिरी बार देखा गया था।
\r\n\r\n

 

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
\r\n\r\n
परिवार में कोहराम, गांव में दहशत
\r\n\r\n
जैसे ही युवक के लापता होने की खबर उसके गांव किशनपुर पहुंची, उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में नदी किनारे पहुंच गए हैं। गांव के लोग भी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। पुलिस टीम परिवार को ढांढस बंधाने के साथ--साथ हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और युवक को जल्द से जल्द खोजने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें