शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर। बिजनौर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में एक पुरानी रंजिश ने एक किसान की जान ले ली। सेह गांव के 45 वर्षीय किसान चमन सिंह की शनिवार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।READ ALSO:-मेरठवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जागृति विहार आवास योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
खाना खाकर निकले थे घर से, घात लगाकर किया हमला
\r\n\r\n
घटना शनिवार दोपहर की है, जब चमन सिंह खाना खाकर अपने घर से बाहर निकले थे। तभी गांव के ही हरदीप, कीतम, उत्तमचंद और डम्पी ने उन पर हमला कर दिया। चमन सिंह के बेटे राजन और उनकी पत्नी ने आरोपियों को लाठी-डंडों से पिता की पिटाई करते देखा। राजन के शोर मचाने पर हरदीप और कीतम ने तमंचे से गोली चलाई और सभी आरोपी फरार हो गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
राजन तुरंत अपने पिता को लेकर थाने पहुँचा। पुलिस ने उन्हें नूरपुर मेडिकल भेजा, लेकिन बिजनौर ले जाते समय रास्ते में चमन सिंह की मृत्यु हो गई।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस की लापरवाही पर भड़का गुस्सा
\r\n\r\n
परिजनों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले चमन सिंह का हरदीप से विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
हत्या के बाद सैकड़ों ग्रामीण और परिजन शव के साथ थाने पहुँचे और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का दरोगा को निलंबित कर दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें