शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर। बिजनौर, चांदपुर: बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच गुरुवार रात एक भयंकर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध हथियार, गोकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।READ ALSO:-बीच सड़क पर पति-पत्नी का 'हाईवोल्टेज ड्रामा', 6 महीने से फरार पति को पकड़ा और पीटा; VIDEO वायरल
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कैसे हुई मुठभेड़?
\r\n\r\n
पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि हाल ही में हुए तख्तपुर गोकशी कांड में शामिल कुछ अपराधी चांदपुर से अम्हेड़ा की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जैसे ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार पाँच संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में कमालपुर निवासी शहजाद पुत्र भुल्लन और भुल्लन पुत्र अल्लाह दिया नामक दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर वहीं गिर पड़े और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, रसूलपुर नंगला के अजीम उर्फ छंगा, वसीम पुत्रगण याकूब और एक अन्य अज्ञात सहित तीन बदमाश घने अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या-क्या हुआ बरामद?
\r\n\r\n
पुलिस ने घटनास्थल से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, दो छुरियां और पशु कटान के अन्य उपकरण बरामद किए हैं। यह सामग्री आरोपियों के अवैध और क्रूर गतिविधियों में शामिल होने का पुख्ता प्रमाण है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पूछताछ में खुला काला चिट्ठा
\r\n\r\n
गिरफ्तार आरोपियों से की गई शुरुआती पूछताछ में उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे अरमान पुत्र भुल्लन और रिजवान पुत्र रहीस निवासी कमालपुर के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चलाते थे। ये लोग घूमंतू गोवंशीय पशुओं को पकड़कर सुनसान जगहों पर ले जाते थे, जहाँ बेरहमी से पशुओं को काटकर मांस बेच देते थे। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि 22 सितंबर की रात को भी उन्होंने तख्तपुर के जंगल में गोकशी की थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
फरार आरोपियों की तलाश जारी
\r\n\r\n
पुलिस अब फरार हुए तीन आरोपियों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि इन बदमाशों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। इस मुठभेड़ से पुलिस ने गोकशी के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें