उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 'जायका रेस्टोरेंट' का शर्मनाक वीडियो! जानें कैसे नान पर थूकने वाले कर्मचारी पर 'थूक जिहाद' का आरोप लगा, पुलिस और प्रशासन ने क्या कार्रवाई की।
Published at : 16 Oct 2025, 06:08 PM
Updated at : 12 Sep 2026, 03:41 AM
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarkashi spitting on naan video viral thook jihad controversy restaurant license cancellation
उत्तरकाशी, उत्तराखंड: देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड के पवित्र शहर उत्तरकाशी में एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने लोगों के विश्वास और आस्था को झकझोर कर रख दिया है। यहां के 'जायका रेस्टोरेंट' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक कर्मचारी बटर नान बनाने से पहले उस पर थूकता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इस घिनौने कृत्य के सामने आते ही पूरे इलाके में बवाल मच गया है। हिंदू संगठनों ने इसे 'थूक जिहाद' का नाम देते हुए इसे देवभूमि की अस्मिता पर सीधा हमला करार दिया है और कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।READ ALSO:-केदारनाथ का सफर अब 9 घंटे नहीं, सिर्फ 40 मिनट में! 16 KM की चढ़ाई से मिलेगी मुक्ति, अडानी ग्रुप बनाएगा 4000 करोड़ का रोपवे।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला? मामला उत्तरकाशी के 'जायका रेस्टोरेंट' का है। वायरल हुए वीडियो में रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी तंदूर में रोटी (बटर नान) डालने से ठीक पहले उस पर थूकता है और फिर उसे पकने के लिए डाल देता है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यह कृत्य न केवल अमानवीय और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि इसने एक बड़ी सांप्रदायिक बहस को भी जन्म दे दिया है।
\r\n\r\n
\r\n
@khabreelal_news उत्तरकाशी में 'थूक जिहाद' का आरोप: नान पर थूकते वीडियो वायरल, रेस्टोरेंट कर्मचारी पर केस, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी \r\n \r\n'जायका रेस्टोरेंट' में अमानवीय कृत्य: बटर नान सेंकने से पहले थूकते कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हिंदू संगठनों में भारी रोष। pic.twitter.com/ra5N5NLkIM
'थूक जिहाद' पर हिंदू संगठनों का आक्रोश इस घटना पर हिंदू सम्राट दर्शन भारती, विश्व हिंदू बजरंग दल समेत कई धार्मिक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। हिंदू सम्राट दर्शन भारती ने कहा, "यह भूमि धर्म, आस्था और पवित्रता की प्रतीक है। ऐसी जिहादी मानसिकता वाले तत्व देवभूमि की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं। यदि प्रशासन दोषी पर NSA के तहत मुकदमा दर्ज कर रेस्टोरेंट का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द नहीं करता, तो हम सत्याग्रह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।"
वहीं, विश्व हिंदू बजरंग दल के जिला प्रभारी कीर्ति महर ने इसे देवभूमि पर सीधा प्रहार बताते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
पुलिस और प्रशासन का एक्शन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
\r\n
\r\n
FIR दर्ज: प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(b) (भोजन या पेय को दूषित करना) और 274 (खाद्य पदार्थ में मिलावट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
\r\n
\r\n
\r\n
लाइसेंस रद्द करने की तैयारी: पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पवार ने बताया कि जांच गंभीरता से की जा रही है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी है, जिसके बाद विभाग ने 'जायका रेस्टोरेंट' का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
\r\n
\r\n
\r\n\r\n
\r\n\r\n
प्रशासन ने लोगों से सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। स्थानीय नागरिक और संगठन इस जघन्य कृत्य के लिए दोषी को कठोरतम सजा देने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
Sabse pehle comment karne wale banein.