लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिल्कुल बदला हुआ है। एक ही दिन में लोगों को गर्मी और सर्दी, दोनों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय जहां तेज धूप लोगों को हल्की गर्मी का अहसास करा रही है, वहीं सूरज ढलते ही 'गुलाबी ठंड' की दस्तक कंपकंपी छुड़ा रही है। मौसम के इस तेजी से हो रहे बदलाव के कारण लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है, जिसकी वजह साफ आसमान और तेज धूप है। इसके विपरीत, रात का तापमान सामान्य से नीचे जा रहा है। शनिवार को इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं, उरई 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
लखनऊ में सुबह धुंध, दिन में धूप राजधानी लखनऊ में भी मौसम का यही रुख जारी है। शनिवार को सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी लखनऊ में सुबह धुंध और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
21 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने जानकारी दी कि 21 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव हिमालयी क्षेत्रों पर पड़ेगा। हालांकि, इसके असर से उत्तर प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं जारी रहेंगी। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Sabse pehle comment karne wale banein.