अलीगढ़: यह कहानी धर्म के पर्दे के पीछे पनपे एक ऐसे जुनून की है, जिसका अंत गोलियों की तड़तड़ाहट और एक नौजवान की लाश पर हुआ। अलीगढ़ के शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और जो सच सामने आया है, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। इस खूनी खेल की मुख्य किरदार है 'महामंडलेश्वर' पूजा शकुन पांडेय, जिसने कथित तौर पर अपने 'प्रेमी' के शादी से इनकार करने पर उसकी मौत का सौदा तीन लाख रुपये में कर दिया।READ ALSO:-मेरठ में 'लाइव मर्डर': दोस्तों ने पहले घर से बुलाया, फिर जंगल में ले जाकर मारी 3 गोली, हत्या का वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल
\r\n\r\n\r\n\r\n
नजदीकियां और शादी का दबाव
\r\n\r\nपुलिस जांच और परिवार के आरोपों के अनुसार, कहानी की शुरुआत अभिषेक और 'महामंडलेश्वर' पूजा के बीच की नजदीकियों से हुई। परिवार ने पुलिस को ऐसे वीडियो और तस्वीरें दी हैं, जिनमें पूजा एक शादी में अभिषेक के साथ डांस करती नजर आ रही है। अभिषेक के पिता नीरज गुप्ता का आरोप है कि यह रिश्ता जल्द ही अभिषेक के लिए एक जाल बन गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\nSensational murder case clinically solved by SP City Mrigank, ASP Aligarh Mayank and the entire team 👍👍#AligarhDiaries https://t.co/uk2Hrn3xg7
\r\n— Neeraj Kumar Jadaun (@DutyFamilyHonor) October 1, 2025
\r\n\r\n
"पूजा मेरे बेटे पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। वह उसे घर नहीं आने देती थी और जब मेरे बेटे ने उससे दूरी बनानी चाही और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो वह उसे धमकी देने लगी।"
\r\n\r\n
इनकार और मौत का सौदा
\r\n\r\nजब अभिषेक ने पूजा से शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तो यही इनकार उसका 'मौत का फरमान' बन गया। पुलिस के हत्थे चढ़े शूटर मोहम्मद फजल ने कबूल किया है कि करीब डेढ़ महीने पहले पूजा और उसके पति अशोक पांडेय ने उसे अभिषेक को खत्म करने के लिए संपर्क किया था।
\r\n\r\n🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
फजल ने बताया, "सौदा 3 लाख में तय हुआ। अशोक पांडेय ने मुझे और मेरे साथी आसिफ को 1 लाख रुपये एडवांस दिए। हमें अभिषेक की फोटो दी गई और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
26 सितंबर की वो खूनी रात
\r\n\r\nशूटरों ने दो दिन तक अभिषेक की रेकी की। 26 सितंबर की रात, जब अभिषेक शोरूम बंद करके अपने गांव जाने के लिए खेरेश्वर चौराहे पर बस पकड़ रहा था, तभी शूटरों ने उसे घेर लिया। फजल बाइक चला रहा था और उसके साथी आसिफ ने बाइक से उतरकर अभिषेक के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
\r\n\r\nखबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join › \r\n\r\n
सबूत और पुलिस की तलाश
\r\n\r\nपुलिस के पास शूटर के कबूलनामे के अलावा कॉल डिटेल्स जैसा अहम सबूत भी है, जिससे पता चलता है कि हत्या वाली रात पूजा के पति ने शूटरों को 27 बार कॉल की थी। फिलहाल, एक शूटर फजल गिरफ्तार है, जबकि मुख्य शूटर आसिफ, और इस पूरी साजिश के मास्टरमाइंड 'महामंडलेश्वर' पूजा शकुन पांडेय और उसका पति अशोक पांडेय फरार हैं। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
\r\n\r\n
कौन है 'विवादित महामंडलेश्वर' पूजा?
\r\n\r\nपूजा शकुन पांडेय ने 2017 में संन्यास लेकर खुद को महामंडलेश्वर घोषित किया था और अपना नाम अन्नपूर्णा भारती रख लिया था। लेकिन संन्यास के बावजूद वह सामान्य महिलाओं की तरह श्रृंगार करती थी और शादियों में शामिल होती थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि एक शूटर गिरफ्तार हो चुका है और मुख्य शूटर आसिफ, पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


Sabse pehle comment karne wale banein.