प्रयागराज/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन हादसों के नाम रहा। एक तरफ प्रयागराज में नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में आग लगने से सौ से ज्यादा बेजुबान जानवर जिंदा जल गए, तो वहीं कुशीनगर में भी आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने भारी नुकसान पहुंचाया। प्रयागराज में जहां यह हादसा दिल दहला देने वाला था, वहीं पुलिस की बहादुरी ने 200 से ज्यादा जिंदगियों को बचाकर इंसानियत की मिसाल भी पेश की।READ ALSO:-अस्थि विसर्जन का सफर बना अंतिम यात्रा: मुजफ्फरनगर में खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
प्रयागराज: हाईवे पर 'आग का गोला' बना ट्रक
\r\n\r\n
यह भयावह घटना बुधवार तड़के प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र में बलीपुर सब्जी मंडी के पास नेशनल हाईवे पर हुई। कानपुर से लगभग 346 बकरा-बकरियों को लेकर कोलकाता जा रहा एक डबल डेकर ट्रक जब यहां पहुंचा, तो उसके इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। जौनपुर निवासी ट्रक चालक राजधनी के अनुसार, जब तक वह कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
देखते ही देखते पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। अंदर फंसे बेजुबान जानवरों की चीखों से पूरा इलाका गूंज उठा। चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
\r\n\r\n

 

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
\r\n\r\n
देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, बचाई 200 जानें
\r\n\r\n
इसी बीच, सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मी गिरिजेश और होमगार्ड सुरेश कुमार कुशवाहा ने जो किया, वह किसी मिसाल से कम नहीं है। अपनी जान की परवाह न करते हुए, वे दोनों धधकते ट्रक के पास पहुंचे और जानवरों को बाहर निकालने में जुट गए। उनकी सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से 200 से ज्यादा बकरा-बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इस अग्निकांड में 100 से अधिक जानवर आग की भेंट चढ़ गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया, "आग पर काबू पा लिया गया है। 200 से ज्यादा जानवरों को बचाया गया है, जबकि 100 से अधिक की जलकर मौत हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और ड्राइवर से पूछताछ जारी है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कुशीनगर में भी आग का कहर, लाखों का नुकसान
\r\n\r\n
उधर, कुशीनगर जिले में भी मंगलवार की रात आग लगने की दो घटनाओं ने लोगों को भारी क्षति पहुंचाई:
\r\n\r\n
    \r\n
  1. \r\n
    फाजिलनगर में जूते की दुकान खाक: फाजिलनगर कस्बे में शॉर्ट सर्किट के कारण उमेश जायसवाल की जूते की दुकान में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
    \r\n
  2. \r\n
  3. \r\n
    रामकोला में झोपड़ी में आग: रामकोला थाना क्षेत्र के पगार चिलवान गांव में अन्नू साहनी की झोपड़ी में आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जल गया। यहां भी ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने का आरोप लगाया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए झोपड़ी में बंधी एक भैंस और उसके बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। पीड़ित ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का शक जताया है।
    \r\n
  4. \r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें