मेरठ: अगर आप वॉट्सऐप पर फोटो एडिटिंग और इमेज क्रिएशन करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Perplexity AI ने अपने वॉट्सऐप बॉट में गूगल के नए Gemini 2.5 Flash इमेज मॉडल, जिसे 'नैनो बनाना' के नाम से भी जाना जाता है, को इंटीग्रेट कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आप सीधे अपनी चैट में ही टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर मनचाही फोटो बना या एडिट कर पाएंगे।READ ALSO:-मेरठ में हड़कंप: '...गैंग के लोग नाराज हैं, स्नाइपर सिर उड़ा देगा', सीनियर एडवोकेट को ईमेल भेज मांगी 2 लाख की रंगदारी
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
\r\n\r\n
Perplexity AI के सह-संस्थापक और सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने लिंक्डइन पर इस अपडेट की जानकारी दी है। यह फीचर यूजर्स को वॉट्सऐप चैट में आसान भाषा में कमांड (जैसे 'साड़ी ट्रेंड वाली फोटो' या '4K रेट्रो पोर्ट्रेट') देने की सुविधा देता है, जिसके बाद बॉट उसी के अनुसार हाई-क्वालिटी इमेज तैयार कर देगा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस मॉडल का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी दूसरी ऐप या वेबसाइट पर जाने की ज़रूरत नहीं है। बस आपको वॉट्सऐप पर +1 (833) 436-3285 नंबर पर मैसेज करना होगा। इसके बाद आप Perplexity AI बॉट से जुड़ जाएंगे और चैट में ही अपनी क्रिएटिविटी को अंजाम दे पाएंगे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या यह सर्विस फ्री होगी?
\r\n\r\n
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वॉट्सऐप पर इस सुविधा का इस्तेमाल मुफ्त होगा या इसके लिए पैसे देने होंगे। गूगल अपने इस इंजन के सीमित उपयोग को ही फ्री रखता है, जबकि ज़्यादा फीचर्स के लिए पैसे देने होते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वॉट्सऐप बॉट पर भी इसी तरह का मॉडल अपनाया जाएगा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
यह अपडेट उन सभी यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है जो बिना किसी झंझट के AI-पावर्ड फोटो बनाना चाहते हैं।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें