शेयर बाजार में कब किसी की किस्मत चमक जाए, कहा नहीं जा सकता। अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को ऐसा ही एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने निवेशकों को हैरान कर दिया। नैस्डैक इंडेक्स में लिस्टेड ई-कॉमर्स और पैकेजिंग कंपनी एटको होल्डिंग्स (Eightco Holdings) के शेयर ने एक ही दिन में करीब 5000% की इंट्रा-डे तेजी दर्ज की, जिससे कई निवेशकों की दौलत कई गुना बढ़ गई।READ ALSO:-सांसद की व्हाट्सएप डीपी का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने उनके ही CA को लगाया 92.5 लाख का चूना
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
₹88 का शेयर बना ₹7000 का
\r\n\r\n
लंबे समय तक ₹88 से ₹170 के दायरे में कारोबार कर रहा एटको होल्डिंग्स का शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही रॉकेट की तरह ऊपर चढ़ा। बीते सप्ताह 5 सितंबर को इसका भाव ₹135 के आसपास था, जो सोमवार को 18 डॉलर (लगभग ₹1584) से ऊपर खुला। इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान इसने ₹7304 का अपना सर्वकालिक उच्च स्तर (All-Time High) छू लिया। दिन के कारोबार के बाद यह स्टॉक 3008% की बंपर तेजी के साथ बंद हुआ, जिससे निवेशकों की रकम 30 गुना से ज्यादा बढ़ गई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
क्रिप्टो में एंट्री ने बदला खेल
\r\n\r\n
विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर में आई यह जबरदस्त तेजी कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि इसके पीछे कंपनी का एक बड़ा रणनीतिक कदम जिम्मेदार है। एटको होल्डिंग्स ने हाल ही में ई-कॉमर्स और पैकेजिंग के अपने पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़ते हुए क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखा है। कंपनी ने ओपनएआई के फाउंडर सैम आल्टमैन से जुड़े 'वर्ल्ड कॉइन' नामक क्रिप्टो प्रोजेक्ट में बड़ा निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 250 मिलियन डॉलर (25 करोड़ डॉलर) का फंड भी जुटाया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इसके अलावा, हाल ही के महीनों में बिटकॉइन सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी ने भी निवेशकों के उत्साह को बढ़ाया। इसी वजह से एटको के शेयर में भारी खरीदारी देखी गई और इसका भाव आसमान छू गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह उल्लेखनीय है कि पिछले साढ़े तीन साल में एटको होल्डिंग्स का शेयर लगभग 99% तक टूट चुका था और निवेशकों का भरोसा डगमगा गया था। लेकिन, क्रिप्टो मार्केट से जुड़ाव और इस नई रणनीति ने इस स्टॉक को एक ही दिन में 'सुपरहिट' बना दिया, यह दर्शाता है कि बाजार की धारणा कितनी तेजी से बदल सकती है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें