Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक बेहद हैरान करने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

​बिस्तर पर पड़े मिले पांचों शव

जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम (श्रीगोपाल) गांव की है। गुरुवार (17 अक्टूबर) की रात पति-पत्नी अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ खाना खाकर सोए थे। जब शुक्रवार सुबह काफी देर तक परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों को शक हुआ। ग्रामीणों ने जब घर के अंदर जाकर देखा, तो पांचों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

​मृतकों की पहचान

नोएडा पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों— 11 वर्षीय लड्डू, 7 वर्षीय मिष्टी और 3 वर्षीय साक्षात के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिले के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

​नूडल्स खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका

प्रथम दृष्टया पुलिस इस पूरी घटना को फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का मामला मान रही है। स्थानीय लोगों और मृतक महेश की मां ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने पिछली रात घर में नूडल्स (Noodles) बनाकर खाए थे। इसके बाद ही वे सोने चले गए थे। आशंका जताई जा रही है कि नूडल्स के विषैले होने या गंभीर फूड पॉइजनिंग के कारण रात में सोते समय ही सभी की मौत हो गई।

​फॉरेंसिक और खाद्य सुरक्षा टीम कर रही जांच

नोएडा पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की एक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और वहां मौजूद खाद्य सामग्री सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और उन्हें पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के नतीजे आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें