मुजफ्फरनगर:
\r\n\r\nउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आशिक मिजाज युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद पर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की मांग थी कि जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों के हाथ-पांव फूल गए। घंटों की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।READ ALSO:-भरोसे का 'कसाई'! ड्राइवर ने मालिक का ट्रक 'काट' डाला, पुर्जे-पुर्जे बेचकर बना रहा था जनरेटर
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nयह ঘটনা नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां रामलीला ग्राउंड के पीछे स्थित एक टावर पर आज एक युवक चढ़ गया। पुलिस जांच में युवक की पहचान खतौली थाना क्षेत्र के चांदपुरी गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई। दरअसल, राजकुमार का अपने पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवती के परिजनों को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसका विरोध किया और अपनी बेटी को कहीं दूर रिश्तेदारी में भेज दिया।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
प्रेमिका से जुदाई बनी टावर पर चढ़ने की वजह
\r\n\r\nअपनी प्रेमिका से दूर होकर आहत हुए राजकुमार ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। वह टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका को वापस बुलाने और उससे मिलने की गुहार लगाने लगा। टावर पर चढ़े युवक को देखकर आसपास भारी भीड़ जमा हो गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
घंटों चली मान-मनौव्वल, तब उतरा 'वीरू'
\r\n\r\nमामले की सूचना मिलते ही सीओ नई मंडी राजू साव पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। घंटों की मशक्कत के बाद, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम ने लगातार बातचीत कर उसे भरोसा दिलाया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतरने को राजी हुआ।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पुलिस ने क्या कहा? सीओ नई मंडी राजू साव ने बताया, "सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टावर पर चढ़ गया है। टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि युवक का नाम राजकुमार है और वह खतौली के चांदपुरी का रहने वाला है। एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग का मामला था, युवती के कहीं चले जाने पर युवक की मांग थी कि उसे उसके साथ रहने दिया जाए और बात कराई जाए। बातचीत के बाद उसे सुरक्षित उतार लिया गया है। थाने पर उसकी काउंसलिंग की जा रही है और परिजनों को सौंप दिया गया है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.