मेरठ, 2 अक्टूबर 2025: अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दशहरा आज मेरठ में बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। आज शहर में 'असली राम' ही रावण का वध करेंगे। टीवी पर भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पूज्यनीय बने मेरठ के सांसद अरुण गोविल आज छावनी के भैसाली मैदान में खुद अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे। इसके साथ ही, पहली बार एक हाईटेक लेजर शो के माध्यम से आसमान में ही राम-रावण का युद्ध दिखाया जाएगा।READ ALSO:-मेरठ के मवाना में देर रात घरों पर चिपकाए गए 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर, पुलिस ने हटवाए, मचा हड़कंप
\r\n\r\n\r\n\r\n
हाईटेक दशहरा: आसमान में लेजर शो, जमीन पर 'राम'
\r\n\r\nइस साल का सबसे बड़ा आकर्षण छावनी रामलीला में देखने को मिलेगा। कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल के अनुसार, इस बार तकनीक और परंपरा का अद्भुत संगम होगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n लेजर शो: एक किलोमीटर के दायरे में लोग आसमान में श्रीराम और रावण के बीच हो रहे युद्ध को लेजर लाइट्स के जरिए देख सकेंगे।\r\n \r\n
- \r\n 'राम' करेंगे दहन: लेजर शो के बाद सांसद अरुण गोविल मंच से अग्निबाण चलाएंगे, जिससे 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगेगी।\r\n \r\n
\r\n\r\n
शहर में 9 जगह मचेगी धूम
\r\n\r\nमेरठ शहर में आज नौ अलग-अलग स्थानों पर भव्य मेले लगेंगे और रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। भैसाली मैदान के अलावा दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड, प्रह्लादनगर, शास्त्रीनगर, सूरजकुंड, जेलचुंगी, तोपखाना, रजबन और कसेरूखेड़ा में भी 100 से 120 फीट ऊंचे रावण जलाए जाएंगे। रजबन में आकर्षक आतिशबाजी की प्रतिस्पर्धा भी होगी।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
सावधान! घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान
\r\n\r\nदशहरा मेले के दौरान जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया है। भारी वाहनों की शहर में 'No Entry' रहेगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n दिल्ली रोड बंद: बागपत तिराहा (फुटबॉल चौक) से शॉप्रिक्स मॉल तिराहे के बीच दिल्ली रोड पर सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।\r\n \r\n
- \r\n सूरजकुंड के रास्ते बंद: गांधी आश्रम चौराहे और सीताराम हॉस्टल पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर सभी रास्ते बंद रहेंगे।\r\n \r\n
- \r\n भैसाली ग्राउंड के रास्ते बंद: जली कोठी, महताब तिराहे और सीएवी स्कूल की तरफ से भैसाली ग्राउंड की ओर जाने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे।\r\n \r\n
- \r\n बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग: दिल्ली, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से भैसाली बस अड्डे आने वाली रोडवेज बसों को परतापुर इंटरचेंज और मोदीपुरम से होते हुए जीरो माइल और बेगमपुल के रास्ते लाया और ले जाया जाएगा।\r\n \r\n
- \r\n भारी वाहनों का डायवर्जन: शहर से गुजरने वाले भारी वाहनों को परतापुर इंटरचेंज, खरखौदा और तेजगढ़ी चौराहे से बाहर-बाहर ही डायवर्ट किया जाएगा।\r\n \r\n
\r\n\r\n
एसपी यातायात ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्ट किए गए मार्गों का ही प्रयोग करें।
Sabse pehle comment karne wale banein.