मेरठ: मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीबाग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पति की प्रताड़ना से तंग आकर तीन बच्चों की एक माँ ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।READ ALSO:-मेरठ में गुर्जर महापंचायत पर पुलिस का एक्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में, इलाके में भारी तनाव
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nलिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय तैयबा का निकाह छह साल पहले दिल्ली के रहने वाले सरताज से हुआ था, जो पेशे से एक ऑटो चालक है। यह परिवार पिछले एक साल से अलीबाग कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
परिजनों के अनुसार, सरताज अक्सर शराब पीकर तैयबा के साथ मारपीट करता था, जिससे वह बुरी तरह परेशान थी। तैयबा ने कई बार अपने परिवार वालों से पति की इस हरकत की शिकायत की थी, लेकिन हर बार परिवार ने समझा-बुझाकर उसे शांत करा दिया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
रविवार शाम करीब 3:30 बजे, तैयबा ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
\r\n\r\nघटना की जानकारी मिलते ही तैयबा के परिजन मौके पर पहुँचे और पति सरताज और उसके परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस में इस संबंध में एक लिखित शिकायत भी दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वे सभी आरोपों की गहनता से जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.