मेरठ के मवाना इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ मकान का लोन दिलाने के बहाने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी भी फरार है।READ ALSO:-मेरठ में हाई-टेक ठगी का अड्डा ध्वस्त: 'सिम बॉक्स' से साइबर क्राइम का खेल, तीन गिरफ्तार
\r\n\r\n\r\n\r\n
बहसूमा क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गाँव मोड़ खुर्द का निवासी साकिब ने उसे मकान का लोन दिलवाने का लालच दिया। इसी सिलसिले में उसने पीड़िता की मुलाकात मवाना निवासी दुष्यंत से कराई, जो रामराज में सुनार की दुकान चलाता है।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
होटल में किया गया दुष्कर्म
\r\n\r\nपीड़िता के अनुसार, 31 अगस्त को साकिब और दुष्यंत उसे मवाना कस्बे के बाईपास पर स्थित एक होटल में ले गए। वहाँ दोनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घिनौनी वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसके पति को जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरकर महिला ने लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पति को बताने के बाद हुआ खुलासा
\r\n\r\nशुक्रवार रात को पीड़िता ने हिम्मत कर अपने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मवाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुख्य आरोपी दुष्यंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
मवाना के सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि दूसरे फरार आरोपी साकिब को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.